एक्सप्लोरर

G20 Meeting: कश्मीर में G-20 की आज 3 बजे मीटिंग, सिक्योरिटी टाइट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

Kashmir: श्रीनगर में आज G20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक में 60 समेत 180 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

Kashmir G20 Meeting: श्रीनगर में आज से G20 देशों के तीसरे पर्यटन कार्य समूह की बैठक शुरू होने जा रही है. अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. आज होने वाली बैठक डल झील के तट पर शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित की जाएगी. जी20 देशों के 60 समेत 180 से अधिक प्रतिनिधियों के इस कार्यक्रम में शामिल लेने की उम्मीद है.

केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने श्रीनगर में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "श्रीनगर में जी20 की बैठक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता और सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करने का एक बेहद खास अवसर देती है." दरअसल, टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की ये बैठक आज (22 मई) से 24 मई तक चलेगी. जी20 पर्यटन मंत्रियों की अंतिम बैठक जून में गोवा में होगी. इस संदर्भ में ये बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि मंत्रियों द्वारा अपनाए जाने वाले ड्राफ्ट को श्रीनगर में अंतिम रूप दिया जाएगा.'

विस्फोटक और आईईडी की जांच स्कैनर लगाए गए

जी 20 की बैठक को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मरीन कमांडो और एनएसजी की अर्द्धसैनिक बल और पुलिस मदद ले रही है. वहीं, विस्फोटक और आईईडी की जांच के लिए स्कैनर और कुत्तों को भी लगाया गया है. जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को कहा कि यहां जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में सबसे अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी है और यह जम्मू कश्मीर में होने वाला सबसे महत्वपूर्ण आयोजन होगा.

श्रृंगला ने बताया, 'पहले की दो बैठकों की तुलना में इस कार्य समूह की बैठक में हमारे पास विदेशी प्रतिनिधियों का उच्चतम प्रतिनिधित्व है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि हम भागीदारी से बहुत खुश हैं. एक अनूठी बैठक होने वाली है.’’ पहली बैठक फरवरी में गुजरात के कच्छ के रण में और दूसरी अप्रैल में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी.

यह भी पढ़ें.

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह ने विवाद के बीच किया सबसे बड़ा एलान, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के सामने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget