एक्सप्लोरर

G20 के मंच से पीएम मोदी आज दुनिया को दिखाएंगे भारत का विजन, 10 बड़े नेताओं से मुलाकात, शाम को भारतीय समुदाय को संबोधन

G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की मुलाकात हो सकती है. सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी के साथ उनकी पहली बैठक होगी.

PM Modi G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में शामिल होने के लिए सोमवार (14 नवंबर) को इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली शहर पहुंच चुके हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत (India), अमेरिका (America), चीन (China) समेत कई और देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) इस दौरान 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (15 नवबंर) को अपने बाली दौरे के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. दोनों नेताओं बड़े उत्साह के साथ एक-दूसरे से मिले. राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बातचीत हो सकती है.  

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी इसमें हिस्सा लेने वाले 10 देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे. इसमें कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी करीब 45 घंटे तक बाली में रुकेंगे. जी-20 सम्मेलन के इतर पीएम मोदी इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे.

कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि शिखर सम्मेलन तीन सत्रों में होगा और पीएम मोदी इन तीनों सत्रों में दूसरे वैश्विक नेताओं के साथ हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसमें ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रा के अलावा जर्मनी के चांसलर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का नाम शामिल हैं. इस बीच पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के बीच वार्ता को लेकर भी चर्चा है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और पीएम मोदी एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की होगी मुलाकात

जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British PM Rishi Sunak) के साथ मुलाकात हो सकती है. ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी के साथ उनकी पहली बैठक होगी. पीएम मोदी और ऋषि सुनक के बीच ये मुलाकात अहम होगी. माना जा रहा है कि इस दौरान यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो सकती है. 

भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इंडोनेशिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बताया कि वे 15 नवंबर को एक स्वागत समारोह में बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के लिए काफी उत्सुक हैं. पीएम मोदी इंडोनेशिया में भारतीय अप्रवासियों को संबोधित करते हुए वैश्विक मुद्दों, वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य विषयों पर भारत का नजरिया उनके सामने रखेंगे. 

इसे भी पढ़ेंः-

Amazon Lay Off: ट्विटर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अमेज़न से होगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget