एक्सप्लोरर

G20 Summit: भारत को मिली जी 20 की कमान, 75 शहरों में 75 कार्यक्रम करने की योजना

जी-20 समूह की अध्यक्षता को मोदी सरकार ने भारत की एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया है और इसलिए अगले एक साल तक सरकार की योजना शिखर बैठक से पहले अलग-अलग विषयों पर कई कार्यक्रम करने की है.

G20 Summit: इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर बुधवार (16 नवंबर) को खत्म हुई जी 20 (G20) की बैठक में G20 की अध्यक्षता अगले 1 साल के लिए भारत को सौंप दी गई है. इस साल 1 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 30 नवंबर तक भारत ही जी-20 समूह का अध्यक्ष रहेगा. इस नाते अगले साल नवंबर में जी 20 समूह में शामिल देशों की शिखर बैठक भारत में ही आयोजित होगी.

जी-20 समूह की अध्यक्षता को मोदी सरकार ने भारत की एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया है और इसलिए अगले एक साल तक सरकार की योजना शिखर बैठक से पहले अलग-अलग विषयों पर कई कार्यक्रम करने की है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आजादी के 75वें साल में मिली इस अध्यक्षता को मोदी सरकार बड़े पैमाने पर मनाने जा रही है.

आजादी के अमृत महोत्सव से क्या कार्यक्रम जोड़ जाएंगे?
इन कार्यक्रमों को आजादी के अमृत महोत्सव से भी जोड़ने की योजना चल रही है. ऐसे में सरकार अगले साल होने वाली शिखर बैठक से पहले देश के 75 शहरों में इससे जुड़े 75 कार्यक्रम और बैठकें आयोजित करने की योजना बन रही है. कोशिश यह की जा रही है कि देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कम से कम एक कार्यक्रम और बैठक आयोजित करवाई जाए.

उन जगहों पर विशेष फोकस दिया जाएगा जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं ताकि उन्हें दुनिया के सामने पेश किया जा सके.ऐसी जगहों में वाराणसी , केवडिया और कश्मीर जैसी जगहें शामिल हैं.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
शिखर बैठक से पहले होने वाली ऐसी बैठकों में ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, एक विश्व यानि वसुधैव कुटुंबकम् और समेकित विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी. इस साल अगस्त में हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि जी 20 की बैठक यह दिखाने के लिए एक सुनहरा अवसर है कि भारत केवल दिल्ली नहीं बल्कि देश का हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है. 

क्या बोले प्रधानमंत्री?
प्रधानमंत्री ने कहा था कि जी-20 बैठक को धुरी बनाकर देश में एक जन आंदोलन चलाना चाहिए ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं बाहर आ सके. पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में अपने सभी मंत्रियों से भी प्रधानमंत्री ने इन बैठकों को सफल बनाने के लिए काम करने के लिए कहा है.

Shraddha Murder Case: घर का खर्च कौन उठाएगा? हत्या के दिन इस बात को लेकर श्रद्धा और आफताब में हुआ था झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget