एक्सप्लोरर

G20 Summit: ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर आने से पहले कैसा था माहौल, मंदिर के मैनेजर ने बताया

G20 Summit Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया, जहां संतों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया.

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार (10 सितंबर) को अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और भगवान स्वामीनारायण की पूजा की. ब्रिटिश पीएम की मंदिर यात्रा को लेकर मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतेजाम किए थे.

ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर आने से पहले कैसा माहौल था, इसे लेकर मंदिर के मैनेजर जेएम दबे ने बताया कि वह (ऋषि सुनक) साढ़े 6 से 7 बजे के बीच मंदिर पहुंचे थे और उनके साथ बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि जब वह आए तो सबसे पहले संतो ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया.

दबे ने बताया कि उन्हें सबसे पहले फूलों की माला अर्पण की गई. उसके बाद उन्हें मंदिर में दर्शन करने के लिए ले जाया गया. दबे ने कहा कि यह भारत का बेस्ट मंदिर है. इसमें सिमेंट और लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अक्षरधाम में कुल 700 से ज्यादा स्वंयसेवक हैं, जिन्होंने उनका (ऋषि सुनक) स्वागत किया.

ऋषि सुनक ने मंदिर में बिताए 40 मिनट
इसके बाद पीएम सुनक ने भगवान स्वामीनारायण का दर्शन किया और आरती की. इस दौरान उनकी पत्नी अक्षता ने पंचम प्रणाम भी किया. इसके बाद उन्होंने राधाकृष्ण, सीताराम, हनुमान, माता पार्वती और शिवजी की मूर्ती के पास जाकर उनकी पूजा की. मैनेजर ने बताया उन्होंने मंदिर में लगभग 40 मिनट बिताए. इसके बाद वे रिसेप्शन सेंटर में आए, जहां उन्हें अक्षरधाम के गिफ्ट दिए गए.

इससे पहले ऋषि सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए सभी नेताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे थे. पीएम मोदी ने उन्हें शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया.

ऋषि सुनक ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
इस बीच प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है. अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी भारत यात्रा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "ऐतिहासिक G20 शिखर सम्मेलन और भारतीय लोगों के इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया. वैश्विक खाद्य सुरक्षा से लेकर अंतरराष्ट्रीय भागीदारी तक यह एक व्यस्त,लेकिन सफल शिखर सम्मेलन रहा है.''

यह भी पढ़ें- G20 Summit: यूक्रेन युद्ध, आर्थिक गलियारा... दिल्ली घोषणापत्र में 'ड्रैगन' को भड़काने वाली बातें, चौंका रही चीन की चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget