एक्सप्लोरर

G20 summit: महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे विदेशी मेहमान, जानिए क्या है G20 के दूसरे दिन का शेड्यूल

G20 Summit India: जी 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रतिनिधिमंडल के नेता और प्रमुख अलग-अलग काफिले में राजघाट पहुंचेंगे. इसके बाद वे महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

G20 Summit 2023: दो दिवसीय जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनियाभर के कई नेता और वैश्विक निकायों के प्रमुख शनिवार (9 सितंबर ) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कई नेताओं का स्वागत किया.

इसके बाद 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की थीम के तहत जी20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ. सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ हुई. सम्मेलन सर्व सम्मिति के साथ दिल्ली डिक्लेरेशन को भी मंजूरी मिल गई.

पहले दिन लिए गए अहम फैसले
शिखर सम्मेलन के पहले दिन कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें फ्रीकी यूनियन (AU) को G20 में शामिल करना, रूस-यूक्रेन के ग्रेन डील को फिर से शुरू और यूक्रेन में शांति बहाल करना अहम है. इसके साथ ही समिट के पहले दिन कार्यक्रम समाप्त हो गया. 

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन का कार्यक्रम
आज सुबह 8:15 से 9 बजे के बीच प्रतिनिधिमंडल के नेता और प्रमुख अलग-अलग काफिले में राजघाट पहुंचेंगे.
 
सुबह 9:00 बजे से 9:20 बजे तक सभी नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा.

सुबह 9:20 बजे नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे.

सुबह 9:40 से 10:15 बजे भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा.
 
सुबह 10:15 से 10:30 बजे तक भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया जाएगा.

सुबह 10:30-12:30 बजे के बीच शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र होगा. इसके बाद नई दिल्ली के नेताओं के डिक्लेरेशन को अपनाया जाएगा.

बाइडेन, सुनक और जस्टिन ट्रूडो सम्मेलन में शामिल
बता दें कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा अहम हैं.

जिनपिंग और पुतिन नहीं आए भारत
गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे.  हालांकि, शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग कर रहे हैं और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: AU को जी20 की स्थायी सदस्यता से लेकर यूक्रेन में शांति बहाली तक, शिखर सम्मेलन में हुए 7 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget