एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: पीएम मोदी के साथ आज डिनर करेंगे जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

G20 Summit India: जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे हैं. वह शुक्रवार शाम को यहां पहुंचेंगे और पीएम मोदी के साथ उनके आवास पर डिनर करेंगे.

G20 Summit 2023 in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को डिनर पर इनवाइट किया है. दोनों नेता शुक्रवार (8 सितंबर) की शाम को 7.30 बजे लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम मोदी के आवास पर मिलेंगे. जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जो बाइडेन शाम को भारत पहुंचेंगे और इसके बाद पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे. दोनों नेताओं की आज द्विपक्षीय बैठक भी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन का यह पहला भारत दौरा है. साल 2020 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे. जो बाइडेन और पीएम मोदी का यह दूसरी बार स्पेशल डिनर होगा. इससे 3 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी के राजकीय दौरे के दौरान जो बाइडेन ने उनके लिए व्हाइट हाउस में खास डिनर का आयोजन किया था. दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है.

इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
दोनों नेताओं के स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, उच्च-प्रौद्योगिकी, रक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है. इसके साथ ही वे इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि दोनों देश विश्व की कुछ गंभीर चुनौतियों से निपटने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं. एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत में स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और उच्च प्रौद्योगिकी, रक्षा सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा पर जोर दिए जाने की संभावना है.

वीजा व्यवस्था पर भी हो सकती है चर्चा
दोनों पक्ष वीजा व्यवस्था को और उदार किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर सकते हैं. राष्ट्रपति बाइडेन के भारत रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने कहा, 'हम इस साल जी-20 के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हैं और हम यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत इस साल एक सफल सम्मेलन की मेजबानी करे.' उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'जून में प्रधानमंत्री मोदी की यहां की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति (बाइडन) और प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में साझा प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प साझा किया था.'

क्या है जी20 समूह
जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं. जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
G20 Summit 2023: फाइटर जेट, मिसाइल, एंटी ड्रोन सिस्टम... सैकड़ों किमी दूर से ही खतरे को खत्म कर देगी IAF, जी20 के लिए बना ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget