एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मलेन के चलते IGI एयरपोर्ट पर तीन घंटे में लैंड हुई 12 फ्लाइट्स, 29 मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत

G20 Summit India: तीन हजार पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने हवाई अड्डे से निकलने वाले वीवीआईपी काफिले की सुरक्षा को संभाला. आज 55 फ्लाइट्स के दिल्ली उतरने की उम्मीद है.

G20 Summit 2023 in Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आ चुके हैं. सभी राष्ट्राध्यक्षों के रिसीव करने के लिए राज्य मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई थी. इस दौरान दिल्ली के हवाई अड्डे सहित चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी. 8 सितंबर (शुक्रवार) को अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों को लेकर कम से कम 29 फ्लाइट्स दिल्ली में उतरी. इसके लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) ने अतिरिक्त हवाई यातायात नियंत्रक (एसटीओ) तैनात किए गए ताकि फ्लाइट की गतिविधियों पर नजर बनी रही. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन 29 फ्लाइट्स में 12 फ्लाइट साढ़े तीन घंटे के अंदर उतरी. वहीं कुछ उड़ानों के बीच का अंतर दस मिनट से भी कम था, जिस वजह से उसमें सवार अतिथियों को उनके होटलों तक भेजने के लिए खास व्यवस्था करनी पड़ी. नीदरलैंड और सिंगापुर के प्रधानमंत्री की फ्लाइट छह मिनट के अंतर पर उतरी.

बहुत ही कम अंतर के समय में उतरीं फ्लाइट्स

वहीं तुर्की और ब्राजील के राष्ट्रपति अपने स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे. इन दोनों मेहमानों की फ्लाइट 15 मिनट के अंतर पर उतरी. अधिकारी के अनुसार जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्लाइट की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एटीसीओ सामान्य से 10% अधिक कर्मचारियों के साथ काम रही है. उनमें से कुछ को अलग-अलग जगहों से दिल्ली हवाई अड्डे पर काम करने के लिए बुलाया गया है.

अधिकारी के अनुसार वीवीआईपी समेत कुल 55 विमानों के दिल्ली में उतरने की उम्मीद है, जिसमें से कुछ फ्लाइट एयरफोर्स स्टेशन, पालम पर लैंड करेंगे. ये सभी फ्लाइट्स 9 सितंबर (शनिवार) की दोपहर तक यहां पहुंच जाएगी.

इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे दिल्ली 

अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 3,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने हवाई अड्डे से निकलने वाले वीवीआईपी काफिले की सुरक्षा की और आवाजाही की जिम्मेदारी को संभाला. 8 सितंबर (शुक्रवार) को दिल्ली पहुंचने वाले पहले विदेशी प्रतिनिधि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज थे, जो सुबह 6.20 बजे पहुंचे. वहीं दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ओमान, रूस, जापान, बांग्लादेश , सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, मिस्र, इटली ऑस्ट्रेलिया , अमेरिका, कनाडा , चीन के राष्ट्राध्यक्ष भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे.

ये भी पढ़ें:  G20 Summit 2023 Live: भारत मंडपम में सुबह 10 बजे से जी20 समिट की होगी शुरुआत, पीएम मोदी देंगे उद्घाटन भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget