एक्सप्लोरर

G20 Summit Delhi: 'भारत का संदेश...', जी20 के सफल आयोजन पर बोलीं IMF की गीता गोपीनाथ, पीएम मोदी ने दिया जवाब

G20 Summit India: आईएमएफ की डिप्टी डायरेक्टर गीता गोपीनाथ भारत मंडपम में आयोजित जी20 गाला डिनर में शामिल हुई थीं. इस डिनर का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था.

G20 Summit 2023: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की डिप्टी डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार (9 सितम्बर) को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मौका था भारत मंडपम में जी20 मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित डिनर समारोह का, जिसमें जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं. प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए गीता गोपीनाथ ने उन्हें जी20 के सफल आयोजन पर बधाई दी. इस पर प्रधानमंत्री ने भी उन्हें रिप्लाई किया.

गीता गोपीनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "जी20 के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. भारत का 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' का संदेश सभी प्रतिनिधियों के साथ दृढ़ता से प्रतिध्वनित हुआ है."

पीएम मोदी ने दिया जवाब

गीता गोपीनाथ के ट्वीट पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने उनका शुक्रिया अदा किया और कहा, "आपके उदारता भरे शब्दों के लिए धन्यवाद. जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना सम्मान की बात है. हमारे प्रयास एकता और प्रगति की सामूहिक भावना का प्रमाण हैं."

आईएमएफ की डिप्टी डायरेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ, जिनकी कहानी बहुत ही प्रेरणास्पद है.

30 से अधिक देश और संगठन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत मंडमप कन्वेंशन सेंटर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 30 से अधिक देशों और संगठनों के नेताओं की मेजबानी की.

सम्मेलन का पहला दिन कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का गवाह बना, जिसमें दिल्ली घोषणापत्र को पूर्ण सहमति के साथ अपनाना प्रमुख रहा. इसके अलावा समूह में अफ्रीकी संघ को शामिल करना, जैव ईंधन गठबंधन और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा भी शामिल रही.

यह भी पढ़ें

अक्षरधाम मंदिर में ऋषि सुनक को मिला खास गिफ्ट, पत्नी अक्षता मूर्ति संग ऐसे की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget