एक्सप्लोरर

7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Joe Biden India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 से 10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान बाइडेन विश्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

G 20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 से 10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार (22 अगस्त) को एक ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि बाइडेन के दौरे के दौरान वैश्विक चुनौतियों से निपटने और गरीबी से बेहतर ढंग से लड़ने सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

क्या चर्चा होगी?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और जी20 साझेदार वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए चर्चा करेंगे. इसमें स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना, यूक्रेन संघर्ष के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करना शामिल है.

जो बाइडेन ने क्या कहा था?
जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि वह सितंबर में नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तैयार हैं. दरअसल भारत को पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता मिली थी. इसके बाद से विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बैठकें हुई है.

पीएम मोदी ने जून में अमेरिका की राजकीय यात्रा की थी. ये दौरा कई मायनों में अहम रहा. जेट इंजन, ड्रोन खरीद, स्पेस मिशन और भारत में चिप बनाने से जुड़े कई समझौते दोनों देशों के बीच हुए थे.

भारत -अमेरिका रिश्ते के लिए होगा अहम
इस साल अप्रैल में अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा था कि भारत और अमेरिका के रिश्ते के लिहाज से ये साल बड़ा अहम होने वाला है. हिंदुस्तान जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो यूएस एपीईसी (APEC) की होस्टिंग कर रहा है. 

बता दें कि मई में यूएस के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी भारत में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए आए थे. 

ये भी पढ़ें- BRICS बिजनेस फोरम में पीएम मोदी बोले, 'भारत जल्द बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर वाला अर्थव्यवस्था, रेड टेप को हटाकर रेड कार्पेट बिछा रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget