एक्सप्लोरर

G20 Summit: जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंदरों का नहीं होगा खौफ, लंगूर की आवाज निकालने वालों की तैनाती

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. देश की राजधानी में इस दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता शामिल होंगे.

G20 Summit Update: देश की राजधानी दिल्ली G-20 शिखर सम्मेलन (G20 2023 In India) की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में किसी चीज की कमी न आए इसलिए नए-नए तरीके भी अपनाए जा रहे हैं. इसी के तहत बंदरों से निजात पाने के लिए 30 से 40 पुरुषों को तैनात किया जाएगा, जो लंगूर की आवाज़ की नकल कर सकते हैं. 

इन पुरुषों को जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंदरों को डराने की रणनीति के तहत तैनात किया जा रहा है. सुविधाजनक स्थानों पर लंगूरों के कट-आउट लगाए जाएंगे. बंदरों की अनियंत्रित आबादी के कारण शहर भर में उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें नई दिल्ली के इलाके (लुटियंस दिल्ली) भी शामिल हैं. यहां जानवर इधर-उधर घूमते रहते हैं और अक्सर लोगों पर हमला करते हैं और उन्हें काटते हैं.

बंदरों को काबू करने की योजना

इसे देखते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और शहर सरकार के वन विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि 9-10 सितंबर तक होने वाले महत्वपूर्ण जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान बंदरों को उत्पात मचाने की अनुमति नहीं दी जाए.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल, होटल जहां विदेशी गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि ठहरेंगे, सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों को कवर किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्यक्रम के दौरान बंदरों की भीड़ वहां दिखाई न दे.

इन जगहों पर होगी तैनाती 

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि नगर निकाय 30-40 व्यक्तियों को तैनात करेगा, जो बंदरों को डराने के लिए लंगूर की आवाज की नकल कर सकेंगे. ये लोग हमारे साथ रजिस्टर्ड हैं और उन्हें काम पर रखा गया है, क्योंकि वे लंगूर की आवाज निकालकर बंदरों को भगाने में प्रभावी हैं. उन्होंने कहा, हम उन होटलों में एक-एक व्यक्ति को तैनात करेंगे, जहां प्रतिनिधि रुकेंगे, साथ ही उन जगहों पर भी जहां बंदर देखे जाने की सूचना है,

एक अधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल मार्ग सहित उन क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से लंगूर के एक दर्जन से ज्यादा कट आउट लगाए जाएंगे, जो बंदरों से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि अन्य समस्याओं के अलावा, बंदरों ने उन पौधों और फूलों को नुकसान पहुंचाया है, जो विभिन्न एजेंसियों की तरफ से जी20 शिखर सम्मेलन के लिए गार्डनिंग का हिस्सा थीं. 

ये भी पढ़ें: 

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी गठबंधन INDIA के पोस्टर पर किन-किन नेताओं की है तस्वीर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget