एक्सप्लोरर

IPL 'फिक्सिंग' केस : BCCI के इनपुट पर पड़ा था सट्टेबाजों पर छापा, जाने क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली/लखनऊ : कानपुर में सट्टेबाजों से पूछताछ में जो खुलासा हुआ है उससे ये सवाल उठ रहा है कि क्या आईपीएल में फिक्सिंग हुई ? इस मामले को लेकर ताजा अपडेट यह है कि खिलाड़ियों से सट्टेबाजों के कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस को अभी इस बात के पक्के सबूत नहीं मिले हैं. सबूत मिलने के बाद ही खिलाड़ियों से पूछताछ होगी.

बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के इनपुट पर पुलिस ने छापेमारी की थी

इसके साथ ही पता चला है कि बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के इनपुट पर पुलिस ने छापेमारी की थी. पहली बार आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैच फिक्सिंग के आरोपों के बादल मंडरा रहे हैं. फिक्सिंग के आरोपों में गुजरात लॉयन्स के दो खिलाड़ियों से पुलिस पूछताछ के संकेत भी मिले हैं लेकिन, पुलिस के पास अभीतक कोई पुख्ता सबूत नहीं है.

लैंडमार्क होटल से तीन लोगों को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया

दो दिन पहले कानपुर के उसी लैंडमार्क होटल से तीन लोगों को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसी होटल में खिलाड़ी ठहरे हुए थे. जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे उनमें से एक नयन शाह भी था. नयनशाह के मोबाइल से सट्टेबाजों के सरगना बंटी से जो बातचीत हुई है. उसकी रिकॉर्डिंग मिली है.

नयनशाह ने बंटी से ये दावा किया कि आईपीएल के दो खिलाड़ी उसके संपर्क में

इस बातचीत में नयनशाह ने बंटी से ये दावा किया कि आईपीएल के दो खिलाड़ी उसके संपर्क में हैं. नयन शाह ने ये भी दावा किया कि वो दोनों खिलाड़ी अगले सात-आठ मैच खेलेंगे और उनकी मदद करेंगे. सूत्रों के मुताबिक जिन दो खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही थी वो गुजरात लॉयन्स के हैं. हालांकि, पुलिस खिलाड़ियों के नाम का खुलासा अभी नहीं कर रही है.

रमेश कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होर्डिंग लगाने का काम करता है

पुलिस का कहना है कि नाम का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा. नयन शाह का खिलाड़ियों के साथ संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है. उसके साथ रमेश नाम का एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है. रमेश कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होर्डिंग लगाने का काम करता है. आरोप है कि रमेश ने मैच के पहले पिच की रिपोर्ट सट्टेबाजों को देता था.

रमेश पिच की तस्वीरें खींचता था और उन्हें नयन शाह तक पहुंचाता था

रमेश पिच की तस्वीरें खींचता था और उन्हें नयन शाह तक पहुंचाता था. नयन शाह ने रमेश को पिच पर पानी डलवाने के लिए भी कहा था ताकि पिच का मिजाज बदला जा सके. हालांकि, पुलिस के मुताबिक वो इसमें कामयाब नहीं हो पाया. कानपुर में आईपीएल में सट्टेबाजी के खुलासे के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

सट्टेबाजों का सरगना बंटी पुलिस के छापे से पहले ही घर से फरार हो गया

सट्टेबाजों का सरगना बंटी पुलिस के छापे से पहले ही घर से फरार हो गया. आज सुबह कानपुर पुलिस की टीम ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से बंटी के अजमेर स्थित घर पर छापा मारा. जहां से पुलिस को 25 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है. फिलहाल बंटी की लोकेशन गुजरात में मिल रही है. वहीं गुजरात में पुलिस को एक और सट्टेबाज हनीफ की तलाश है.

पुलिस के अधिकारियों की कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है

पुलिस के अधिकारियों की कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. फिलहाल किसी खिलाडी या आईपीएल मैनेजमेट का सीधा कनेक्शन सट्टेबाजों के साथ सामने नहीं आ रहा है. पुलिस गिरफ्तार हुए सट्टेबाज के एजेन्ट नयन शाह को रिमान्ड में लेकर और अधिक जानकारी जुटाने की बात कह रही है. वहीं पुलिस के अधिकारियों ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि ग्रीनपार्क में पिच से कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget