एक्सप्लोरर

EVM 'छेड़खानी' पर  मचा है राजनीतिक दंगल...आखिर क्या है पूरा मामला !

नई दिल्ली : ईवीएम को लेकर राजनीतिक गलियारे में हंगामा बरपा हुआ है. हारने वाले राजनीतिक दलों को एक मौका मिल गया है हो जीतने वाली पार्टी अपनी दलील पेश कर रही है. इन सब के बीच चुनाव आयोग ने साफ तौर पर इन सभी आरोपों को नकार दिया है. आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए आयोग ने दावा किया है कि ईवीएम से छेड़खानी संभव नहीं है. आपको बताते हैं पूरा मामला है क्या ?

परिणाम आने के बाद ईवीएम को लेकर बवाल मचना शुरू हुआ था

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद ईवीएम को लेकर बवाल मचना शुरू हुआ था. अप्रत्याशित ढंग से बीजेपी को यूपी चुनाव में सीटें मिली थी. इस चुनाव में बीजेपी के सामने खड़ी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बुरी तरह पराजित हुए थे. हार के बाद बसपा सुप्रीमों मायावती ने ईवीएम से छेड़खानी का मुद्दा मजबूती से उठाया था.

यह भी पढ़ें : EVM हैक करने के लिए परसों का दिन तय, EC की सभी पार्टियों को चुनौती

मायावती ने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी

मायावती ने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी. इसके ठीक बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को उठा लिया और हंगामा बढ़ने लगा. धीरे-धीरे कांग्रेस और बाद में समाजवादी पार्टी ने भी इनके सुर में सुर मिलाए. जबकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इन आरोपों को हास्यास्पद बताती रही है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका तक दायर कर दी गई है.

दावा किया था कि ईवीएम से छेड़खानी नहीं की जा सकती है

इनसब के बीच चुनाव आयोग ने मसले के उठते ही दावा किया था कि ईवीएम से छेड़खानी नहीं की जा सकती है. इस बीच आम आदमी पार्टी इस मामले को लेकर सबसे ज्यादा आक्रामक है. पार्टी की ओर से तो दिल्ली विधानसभा में ईवीएम छेड़छाड़ का 'डेमो' भी दे दिया गया. साथ ही पार्टी ने चुनाव आयोग को चुनौती भी दे दी है कि वह छेड़खानी साबित कर सकती है.

अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी साथ केजरीवाल को मिला है

इस बीच ईवीएम टेंपरिंग के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी साथ केजरीवाल को मिला है. लालू ने कहा कि देश में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर बहुत ही खतरनाक 'स्कैंडल' हुआ है. ममता बनर्जी भी ईवीएम पर विरोध जता चुकी हैं. साथ ही सन 2009 में आरोपों को हास्यास्पद बताने वाली बीजेपी ने भी इसका विरोध जताया था.

2019 के आम चुनाव वीवीपीएटटी मशानों से होंगे

हालांकि बीते 19 अप्रैल को ही, चुनाव आयोग ने साफ कर कर दिया था कि 2019 के आम चुनाव वीवीपीएटटी मशानों से होंगे. जिसमें मतदाता अपने वोट का प्रिंट भी देख सकेंगे जो कि एक बॉक्स में जमा होगा. इसके लिए केंद्र ने तीन हजार करोड़ रुपये देने की बात कही है. इसमें मतदान की विश्वसनीयता, मशीनी गणना और मतपर्ची दोनों से हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
UN की CJP प्रोटेस्ट की रिपोर्ट पर भड़का भारत, आरोपों को बताया बेबुनियाद
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
CJP प्रोटेस्ट से व्यापारियों को भारी नुकसान, ट्रेड एसोसिएशन ने अमित शाह को लिखा पत्र
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget