एक्सप्लोरर

मोरबी हादसे पर राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख, सऊदी अरब से नेपाल तक जानें किसने क्या कहा

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में हुए केबल ब्रिज हादसे पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े नेताओं ने गहरी दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. रूस से लेकर सऊदी अरब और नेपाल तक.

Morbi Bridge Collapse: रूस के राष्ट्रपति (Russia President) ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morabi) शहर में मच्छु नदी पर बने केबल पुल हादसे (Cable Bridge Incidence) में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया. इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोमवार को क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में, पुतिन ने कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे के प्रति मेरी संवेदना स्वीकार करें.’’ रूस की एक समाचार एजेंसी ‘टीएएसएस’ के मुताबिक, पुतिन ने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रियजनों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्ति किया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

सऊदी अरब और नेपाल ने भी संवेदना व्यक्त

सऊदी अरब ने मोरबी हादसे पर संवेदना व्यक्त की है. उसके विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पुल गिरना दुर्भाग्यपूर्ण है. मित्र देश भारत के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं, जहां हादसे में कई लोग हताहता हुए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति सोमवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. देउबा ने ट्वीट किया कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम कीमती जिंदगियों को गंवाने पर भारत की सरकार तथा लोगों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के प्रति हैं.’’

सिंगापुर हाईकमीशन ने किया ट्वीट

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से कई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ. हमारे विचार और मृतक और घायलों के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना. हमारे दिल गुजरात के लोगों के साथ हैं.

ये भी पढ़ें: Morbi Cable Bridge Collapse: ब्रिज को जोर से हिला रहे थे लोग, डर के मारे परिवार समेत पुल के बीच से ही लौट आए विजय गोस्‍वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget