एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के आर्थिक पैकेज में इतने लाख करोड़ रुपये की ही नई मदद मिलेगी, रिपोर्ट में किया गया दावा

डीबीएस बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा में से करीब 60 फीसदी ही नयी मदद के रूप में हासिल होगा.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा में से करीब 60 फीसदी यानी 12 से 13 लाख करोड़ रुपये ही नयी मदद के रूप में हासिल होगा. डीबीएस बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से एक बड़ी राशि रिजर्व बैंक नकदी सहायता के रूप में पहले ही दे चुका है जो इस पूरे पैकेज का हिस्सा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कोविड-19 संकट से उबरने के लिए इस पैकेज की घोषणा की. इस पैकेज में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए पहले घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये की राशि और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाजार को दी गयी सहूलियतें शामिल हैं. बाकी पैकेज की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी.

डीबीएस बैंक ने इस संबंध में बुधवार को एक रपट जारी की. बैंक में अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज देने की घोषणा की. यह देश के सकल घरेलू उत्पाद का 9.7 फीसदी है. इस पूरे पैकेज में मात्र 50 से 60 फीसदी ही नयी राहत राशि का आवंटन होगा. अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसका वित्तीय बोझ बांड बाजार पर पड़ेगा.’’

उन्होंने कहा कि इस नए आर्थिक पैकेज का आकार चौंकाने वाला है. यह उम्मीद से अधिक बड़ा है. इसमें भी स्थानीय विनिर्माण और बेहतर आपूर्ति श्रृंखला पर जोर देकर अर्थव्यवस्था को अधिक आत्म निर्भर बनाने की बात कही गयी है.

सरकार के गरीबों के कल्याण के लिए घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये की मदद के अलावा रिजर्व बैंक ने मार्च में 3.7 लाख करोड़ रुपये और अप्रैल में 2 लाख करोड़ रुपये की नकदी सहायता उपलब्ध करा चुका है.

राव ने कहा, ‘‘सरकार के पूरे पैकेज की करीब 60 फीसदी राशि यानी 12 से 13 लाख करोड़ रुपये ही नयी मदद के रूप में उपलब्ध होगी. यदि इसमें रिजर्व बैंक के समग्र राहत कदमों को शामिल कर लिया जाता है तो नया पैकेज करीब 10 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है.’’

पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह का बड़ा फैसला- CAPF की कैंटीन में सिर्फ स्वदेशी सामान बिकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget