एक्सप्लोरर

बर्फबारी ने घाटी के जनजीवन को किया बेपटरी, हवाई सेवा समेत जम्मू-कश्मीर श्रीनगर हाईवे बंद

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी का असर न सिर्फ हवाई सेवाओं पर पड़ा है बल्कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे को भी बंद करना पड़ा है. कई इलाकों में चार इंस से लेकर एक फीट तक बर्फ की मोटी परतें जम गई हैं.

कश्मीर घाटी में एक बार फिर बर्फबारी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. बर्फबारी की वजह से घाटी का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है. इसका असर न सिर्फ हवाई मार्ग पर पड़ा है बल्कि सड़क पर भी देखा गया. गुरुवार को पांच दिन बाद शुरू हुई हवाई सेवा को आज फिर से बंद करना पड़ा. सड़क पर बर्फ के आ जाने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर परिचालन को भी रोक दिया गया है. आज सुबह से ही कश्मीर घाटी में बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है और विभिन इलाकों में चार इंच से लेकर एक फीट तक बर्फ जम गई.

ताजा बर्फबारी से कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त

श्रीनगर में करीब चार इंच बर्फ जमने के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. दक्षिण कश्मीर में कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां के विभिन्न इलाकों में एक फीट तक बर्फ गिरने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. सबसे बुरा हाल दूरदराज के क्षेत्रों का है जहां पहले से ही बर्फ के कारण अन्य जगहों से संपर्क कटा हुआ है. ताजा बर्फबारी की वजह से जवाहर टनल के पास भारी फिसलन की स्थिति पैदा हो गई. सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने का काम भी रोक दिया गया है. इस राजमार्ग पर 3 जनवरी से पांच हजार से जायदा ट्रक फंसे हुए हैं. उसमें घाटी के लिए खाने पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल और गैस के टैंकर शामिल हैं.

रोकी गई हवाई सेवाएं और बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे 

कल देर शाम ही सड़क को वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन आज सुबह से हो रही बर्फबारी की वजह से सड़क को फिर बंद करना पड़ा. श्रीनगर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़नेवाली सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. उसमें 28 नियमित और 14 अतरिक्त फ्लाइट शामिल हैं. विमान सेवा बंद होने से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक और सेना के जवान फंसे हुए हैं. हालांकि, कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के लिए यह मौसम खुशियों की सौगात लेकर आया है. खास तोर पर ऐसे पर्यटकों के लिए जो कश्मीर सिर्फ बर्फबारी का नजारा देखने के लिए आते हैं. पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में पांच हजार से जायदा पर्यटक कश्मीर पहुंचे हैं.

विभाग ने आज शाम तक मौसम में सुधार का अनुमान लगाया है और रविवार के बाद मौसम के खुश्क रहने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग का कहना है कि 20 जनवरी तक फिलहाल कोई भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ना होने के चलते कश्मीर में बर्फबारी नहीं होने का अनुमान है. श्रीनगर स्थित मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर आने वाले दिनों में मौसम में सुधार के साथ ठंड बढ़ने की आशंका जताई है. उसकी वजह से कश्मीर घाटी और लदाख में एक बार फिर से शीत लहर का अनुमान है. उसका असर उत्तर भारत में भी ठंड और कोहरे की शक्ल में देखने को मिल सकता है.

महाराष्ट्र : परभणी के पोल्ट्री फॉर्म में 900 मुर्गियों की मौत, वजह जानने के लिए नमूनों को जांच लिए भेजा

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद ट्रकों के जरिए घुसपैठ की फिराक में आतंकी, कंट्रोल रूम से हो रही है वाहनों की निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget