एक्सप्लोरर

तीन महीने और बढ़ सकती है मुफ़्त राशन देने की योजना, 10 राज्यों ने मोदी सरकार से किया है अनुरोध

मुफ्त राशन देने की योजना को 3 महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है. केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने इस बात का संकेत दिया है.

नई दिल्ली: 10 राज्यों के अनुरोध के बाद मुफ्त राशन देने की योजना को 3 महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है. वन नेशन वन राशन कार्ड को लेकर 14 राज्यों के साथ गुरुवार को बैठक हुई थी. जिसमें केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने इस बात का संकेत दिया. बैठक में कई राज्यों ने प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले मुफ़्त राशन की मियाद बढ़ाने का अनुरोध किया. रामविलास पासवान ने जानकारी दी कि सभी राज्यों के अनुरोध को प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार राज्यों के अनुरोध पर विचार कर रही है.

अबतक 10 राज्यों ने किया अनुरोध

रामविलास पासवान ने बताया कि अबतक 10 राज्यों ने लिखित तौर पर मुफ़्त राशन योजना की अवधि बढ़ाने की गुजारिश की है. जिन राज्यों ने इस बारे में पत्र लिखा है उसमें असम, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, राजस्थान और केरल जैसे राज्य शामिल हैं. अनुरोध करनेवाले राज्यों के मुताबिक प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना के मुफ़्त राशन से लॉक डाउन के दौरान ग़रीबों को काफ़ी लाभ मिला है. यहां तक कि बैठक में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ जैसे राज्य ने भी योजना को ग़रीबों के लिए बेहद फायदेमंद बताते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया.

लॉक डाउन के दौरान शुरू हुई थी योजना

आपको बता दें अगर मुफ्त राशन योजना को और आगे बढाने का फ़ैसला होता है तो कैबिनेट की मंज़ूरी की ज़रूरत होगी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले सभी 81 करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून में मुफ़्त अनाज और दाल देने का फ़ैसला किया गया था. योजना का ऐलान लॉक डाउन शुरू होने के एक हफ्ते के भीतर कर दिया गया था. मुफ़्त अनाज की सुविधा लाभार्थियों को पहले से चली आ रही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अलावा दी गई है. मुफ्त राशन योजना में लाभार्थियों को सस्ते दर पर गेहूं , चावल और एक मोटा अनाज मुहैया कराया जाता है.

राज्यसभा की 19 सीटों के लिए आज मतदान, गुजरात, MP और राजस्थान में BJP-कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद

दिल्ली में एक दिन में आए रिकॉर्ड 2877 कोरोना केस, कुल मामले करीब 50 हज़ार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget