तमिलनाडु: सेल्फी लेने के चक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बांध में गिरकर मौत
एक परिवार के चार लोग पांबारू बांध पर सेल्फी लेने में असावधानी के चलते बांध में ही गिर पड़े. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

कृष्णागिरि: स्मार्टफोन के बेहतर होते कैमरों के साथ ही सेल्फी का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. सेल्फी का यही क्रेज़ कई बार जान लेवा भी साबित होता है. ऐसा ही तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक परिवार के साथ हुआ. दरअसल एक परिवार के चार लोग पांबारू बांध पर सेल्फी लेने में असावधानी के चलते बांध में ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.
मुंबई में एमएनएस की 'सेल्फी विद गड्ढा' मुहिम, लोगों से गड्ढे के साथ सेल्फी भेजने की अपील
पुलिस के मुताबिक मरने वाले चार व्यक्तियों में तीन महिलाएं थीं. पुलिस ने बताया कि नवविवाहित युगल प्रभु और निवेदिता, और उनके संबंधी - कानिता, स्नेहा, उवरानी और संतोष - शनिवार को सेल्फी ले रहे थे, जब प्रभु को छोड़कर पांच लोग पानी में जा गिरे.
Viral Video: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ लड़के ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर हुआ मशहूर
पुलिस के मुताबिक प्रभु, जो फोटो खींच रहा था, तुरंत पानी में कूदा और उसने उवरानी को बचा लिया, जबकि बाकी लोग पानी में बह गए. बाद में उनके शव बरामद हो गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.























