एक्सप्लोरर

अमित शाह के घर के बाहर करने जा रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने 'आप' के चार विधायकों को हिरासत में लिया

दिल्‍ली नगर निगमों में घोटाले का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को हिरासत में लिया गया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के चार विधायकों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया है. एक दिन पहले 'आप' ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगर निगमों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी.

जांच की मांग 'आप' का आरोप है कि उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का हेरफेर हुआ है. पार्टी ने घोषणा की थी कि जब तक इस मामले में जांच के आदेश नहीं दे दिए जाते, तब तक वो शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर रविवार से प्रदर्शन शुरू करेगी.

प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'आप' के राघव चड्ढा और नौ अन्य को रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जाने के दौरान हिरासत में लिया गया. अधिकारी ने बताया कि, ''उन्हें हिरासत में लिया गया और राजेंद्र नगर थाने लाया गया. उन्होंने पहले प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन कोविड-19 के संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशानिर्देशों के मद्देनजर इसे खारिज कर दिया गया.''

अमित शाह भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं चड्ढा ने कहा कि, ''हम भाजपा नीति नगर निगमों में 'सबसे बड़े घोटाले' के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हमें हमारे घरों से गिरफ्तार कर लिया गया. क्या दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करते हुए अमित शाह इस भ्रष्टाचार को दबाना चाहते हैं.''

आरोपों से भाजपा ने किया इनकार पुलिस ने बताया कि चड्ढा के अलावा बुराड़ी के विधायक संजीव झा, किराड़ी के विधायक ऋतुराज झा और कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लिया गया है. 'आप' का आरोप है कि भाजपा नीत उत्तर दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से लिए गए 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की हेरफेर की है. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है.

ये भी पढ़ें:

अलीगढ़: नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, गड्ढे में गिरकर शख्स की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

गोरखपुर: अनोखी शादी देखकर सब हैरान, एक ही मंडप में दुल्हन बनीं मां-बेटी, पढ़िए पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget