एक्सप्लोरर

'फॉर्मूला ई रेस से..', ED पूछती रही सवाल तो क्या क्या बोले KTR, ये रही लंबी लिस्ट

ED interrogated KTR: ED ने बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व नगर प्रशासन मंत्री के.टी. रामा राव से फॉर्मूला ई रेस केस से पूछताछ की.

ED interrogated KTR: बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व नगर प्रशासन मंत्री के.टी. रामा राव (KTR) ने ईडी कार्यालय में लंबी पूछताछ के दौरान कई पहलुओं पर विस्तृत जवाब दिए और उन्हें आश्वासन दिया कि वह भविष्य में किसी भी पूछताछ में शामिल होंगे और उनके सभी सवालों के जवाब देंगे.

इस दौरान ED ने पूर्व मंत्री से उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी है. केटीआर ने फॉर्मूला ई रेस के बाद नीलसन द्वारा तैयार की गई स्वतंत्र रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया था कि इस आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को 82 मिलियन डॉलर का आर्थिक लाभ हुआ.

तेलंगाना इलेक्ट्रिक वाहन नीति की प्रति भी साझा की

उन्होंने अक्टूबर 2020 में सरकार द्वारा घोषित तेलंगाना इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति की एक प्रति भी साझा की, जिसमें बताया गया कि इसका उद्देश्य तेलंगाना को वैकल्पिक ईंधन संसाधनों और मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक भव्य दृष्टिकोण के साथ मोबिलिटी के केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

इस नीति के तहत, राज्य ने तेलंगाना मोबिलिटी वैली की शुरुआत की और ईवी विनिर्माण को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के दीर्घकालिक एजेंडे के हिस्से के रूप में फॉर्मूला ई रेस आयोजित की.

 फॉर्मूला ई रेस से बढ़ी देश की वैश्विक प्रतिष्ठा

केटीआर ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित फॉर्मूला ई रेस से न केवल तेलंगाना को फायदा हुआ, बल्कि देश की वैश्विक प्रतिष्ठा भी बढ़ी. केटीआर ने बताया कि हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और किशन रेड्डी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस रेस में हिस्सा लिया, जो इसके राष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है.

केटीआर ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में कोई वित्तीय अनियमितता, हेराफेरी या भ्रष्टाचार शामिल नहीं था. सरकार से फॉर्मूला ई आयोजकों को हस्तांतरित सभी फंड का हिसाब किताब साफ साफ रखा गया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंड सीधे संगठन तक पहुंचे, जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रही.

मुहैया कराएं सभी जानकारी

पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने केटीआर के निजी बैंक खातों और संपत्तियों के विवरण सहित अन्य जानकारी मांगी. केटीआर ने ईडी को आश्वासन दिया कि वह मांगी गई सभी जानकारी मुहैया कराएंगे.

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट का मोहरा’, कांग्रेस को चेतावनी देते हुए नितिन नबीन का हमला
‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट का मोहरा’, कांग्रेस को चेतावनी देते हुए नितिन नबीन का हमला
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट - ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
Embed widget