एक्सप्लोरर

कोटकपुरा पुलिस फायरिंग कांड: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने SIT से मांगी पेशी की नयी तारीख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साल 2015 में हुए कोटकपुरा पुलिस गोलीकांड की जांच कर रही एसआईटी से उनकी पेशी के लिए नयी तारीख तय करने का आग्रह किया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 2015 के कोटकपुरा पुलिस गोलीकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) से उनकी पेशी के लिए नयी तारीख तय करने का आग्रह किया है. साथ ही, कहा है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

एसआईटी ने बादल (93) को तलब किया था और उन्हें मोहाली के रेस्टहाउस में बुधवार को प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा था. बादल ने कानून के साथ पूरा सहयोग करने के अपने इरादे और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए तथा न्यायापालिका पर पूरा विश्वास होने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें चिकित्सकों ने 10 दिनों तक पूरी तरह से आराम (बेड रेस्ट) करने की सलाह दी है.

स्वास्थ्य कारणों को लेकर बादल एसआईटी के समक्ष नहीं हो सकेंगे उपस्थित- प्रवक्ता 

इससे पहले दिन में, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रवक्ता ने कहा था कि बादल स्वास्थ्य कारणों को लेकर 16 जून को एसआईटी के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगे. एसआईटी के समन के दो पृष्ठों के अपने जवाब में बादल ने कहा , ‘‘जैसे ही मेरा स्वास्थ्य बेहतर होगा, मैं कानून के मुताबिक जांच में शामिल होने के लिए अपने मौजूदा आवास (चंडीगढ़ स्थित एमएलए फ्लैट में) उपलब्ध हो जाउंगा.’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछली एसआईटी के उलट यह एसआईटी देश के कानून का सम्मान करेगी और मौजूदा शासन के राजनीतिक हस्तक्षेप का सामना करते हुए निष्पक्ष जांच करेगी. उन्होंने मौजूदा शासन पर आरोप लगाया है कि वह तुच्छ राजनीतिक फायदे के लिए कानून का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रहा है.

राजनीतिक हस्तक्षेप के जरिए समझौता किया जा चुका है- बादल

बादल ने पंजाब पुलिस की एसआईटी को भेजे पत्र में आरोप लगाया, ‘‘जांच की पूरी प्रक्रिया में खुल्लम खुल्ला राजनीतिक हस्तक्षेप के जरिए पहले ही समझौता किया जा चुका है....’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद वह जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे.’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र के साथ अपना चिकित्सा प्रमाणपत्र भी संलग्न किया है. उन्होंने समूची जांच प्रक्रिया को नष्ट करने आरोप लगाते हुए पिछली एसआईटी के एक सदस्य की कड़ी आलोचना भी की है. बादल ने कुछ खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछली एसआईटी के निष्कर्ष मौजूदा सत्तारूढ़ दल के आधा दर्जन हाई प्रोफाइल सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई पटकथा के आधार पर थे.

पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिए नयी एसआईटी गठित की थी

गौरतलब है बादल उस वक्त राज्य के मुख्यमंत्री थे, जब 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और इसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटना हुई थी. पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिए नयी एसआईटी गठित की थी. नयी एसआईटी कोटकपुरा घटना के सिलसिले में 14 अक्टूबर 2015 और सात अगस्त 2018 को दर्ज दो प्राथमिकियों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें.

प्रधानमंत्री मोदी की 2 हफ्ते में दूसरी बार केन्द्रीय मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget