एक्सप्लोरर

Third Front: तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशें तेज, ममता बनर्जी समेत ये नेता हुए एक्टिव

Mamata Banarjee के बाद अब मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के नेता एचडी देवगौड़ा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से फोन पर बात की. 

Third Front Talk: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास तेज होता जा रहा है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banarjee) ने सोमवार को तमिलनाडु और तेलंगाना के अपने समकक्षों से बात की थी. ममता के बाद अब मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के नेता एचडी देवगौड़ा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से फोन पर बात की. 

देवेगौड़ा ने के चंद्रशेखर राव से कहा, 'बधाई हो, आपने बड़ी लड़ाई लड़ी है, हम आपके साथ हैं, हमें सांप्रदायिक ताकतों से लड़ना होगा और देश को बचाना होगा.' बता दें केसीएर इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. वह केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर प्रोपेगेंडा चलाने का आरोप लगाया है.

ममता बनर्जी की बात करें तो वह 2014 में मोदी सरकार के बनने के बाद से उसपर हमलावर हैं. उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. वह 3 मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी और चुनावी रैली करेंगी. उन्होंने कहा कि देश को तभी बचाया जा सकता है अगर पहले बीजेपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश को बचाया जाए. अगर हम 2024 में नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश तथा बंगाल जैसे बड़े राज्य सबसे ज्यादा मायने रखेंगे. 

ममता कांग्रेस पर भी रही हैं हमलावर 

ममता बनर्जी सिर्फ बीजेपी पर नहीं, कांग्रेस पर भी हमलावर रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी क्षेत्रीय दल से अच्छे संबंध नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अपने आप को धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करने वाले लोगों का यह कर्तव्य है कि वह सभी को एक मंच पर लाए. मैंने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से भी वृहद हित में हाथ मिलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने सुनी नहीं, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकती. मेरी किसी से भी निजी दुश्मनी नहीं है.  कांग्रेस अपने रास्ते चल सकती है, हम अपने रास्ते पर चलेंगे.

ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव से बात की है और हम देश के संघीय ढांचे की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं. 
ममता बनर्जी का फोन आने के बाद के चंद्रशेखर राव ने कहा कि वह बीजेपी के खिलाफ विभिन राजनीतिक दलों को एकजुट करने के प्रयासों के तहत जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और टीएमसी सुप्रीमो से मुलाकात करेंगे. 

केसीआर ने कहा कि ममता बहन ने मुझे फोन किया. हमने फोन पर चर्चा की थी. उन्हेांने मुझे बंगाल आने का निमंत्रण दिया या वह हैदराबाद आएंगी. उन्होंने कहा कि मुझे डोसा खिलाओ. मैंने कहा आपका स्वागत है. 

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ममता बनर्जी से फोन पर बात करने के बाद ट्वीट किया कि प्रिय दीदी ममता बनर्जी ने संवैधानिक अधिकारों के हनन और गैर बीजेपी शासित राज्यों के राज्यपालों द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग पर अपनी चिंता को लेकर मुझे फोन किया. उन्होंने विपक्षी मुख्यमंत्रियों की बैठक का सुझाव दिया. मैंने उन्हें राज्य की स्वायत्ता बनाए रखने के लिए द्रमुक की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया. 

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Case: चार महीने बाद जेल से बाहर आए आशीष मिश्रा, पिछले हफ्ते मिली थी ज़मानत

'राशन के साथ हम घी और सरसों तेल भी देंगे', Akhilesh Yadav ने किया वादा, बीजेपी पर भी साधा निशाना
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget