एक्सप्लोरर

नेहरू और शास्त्री के स्मारक स्थल के बीच राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर आज होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार

स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक 'शांति वन' और लाल बहादुर शास्त्री के 'विजय घाट' के बीच स्थित है. पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नम आंखों से आज विदाई दी जा रही है. उनका शाम चार बजे के करीब यमुना किनारे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस मौके पर हजारों की भीड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. इसके लिए तैयारी जारी है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गेट नंबर चार से अंतिम संस्कार देखने के लिए आम लोगों को एंट्री दी जाएगी. अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल के आस पास लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. साथ ही स्मृति स्थल के पास बड़ी बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके जरिये लोग अंतिम दर्शन को देख सकेंगे. VVIP मूवमेंट वाले रास्ते पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है.

स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक 'शांति वन' और लाल बहादुर शास्त्री के 'विजय घाट' के बीच स्थित है. पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था.

किस्सा: जब नवाज शरीफ ने कहा था- 'वाजपेयी साहब पाकिस्तान से भी चुनाव जीत सकते हैं'

आपको बता दें कि अस्वस्थ रहने के कारण एक दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहे 93 वर्षीय बीजेपी नेता को गुर्दा और छाती में तकलीफ बढ़ने के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को शाम 5.05 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर के बाद देशभर में शोक है. देशभर के सियासी दिग्गजों ने दुख प्रकट किया है. फिलहाल वाजपेयी के शव को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जा रहा है.

केंद्र सरकार ने वाजपेयी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है. इस दौरान भारत और विदेश में भारतीय दूतावासों में 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, राजीव गांधी की वजह से मैं जिंदा हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget