एक्सप्लोरर

पूर्व NSG प्रमुख जेके दत्त का कोरोना से निधन, मुंबई आतंकी हमले के दौरान कमांडोज का किया था नेतृत्व

1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी, जेके दत्त ने 2006 से 2009 तक एनएसजी के प्रमुख के रूप में कार्य किया. वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक भी रहे.

नई दिल्ली: वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडोज का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जे के दत्त का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण बुधवार को निधन हो गया. वह 72 वर्ष के थे.

उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दत्त का ऑक्सीजन का स्तर गिरना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें 14 अप्रैल को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका आज अपराह्न साढ़े तीन बजे निधन हो गया.’’

दत्त के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. उनका बेटा नोएडा में रहता है और उनकी बेटी अमेरिका में रहती है. 1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी, जेके दत्त ने 2006 से 2009 तक एनएसजी के प्रमुख के रूप में कार्य किया. वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक भी रहे.

बता दें 26 नवंबर 2008 को, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश किया और महाराष्ट्र की राजधानी में कई स्थानों पर हमला कर दिया. 28 नवंबर तक, प्रतिष्ठित ताज होटल को छोड़कर सभी हमले स्थलों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया था. अगले दिन, एनएसजी कमांडो ने होटल में प्रवेश किया और आतंकवादियों को मार गिराया.

इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. केवल एक आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा गया था जिसे 2012 में फांसी दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

सिंगापुर ने कहा- केजरीवाल के बयानों से उठा विवाद अब खत्म, मगर CM के दावों पर पोफ्मा कानून में कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget