एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना पार्टी नहीं परिवार है, उद्धव ठाकरे की चिंगारी को कोई नहीं रोक सकता- पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर

Maharashtra Shivsena Politics: पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, 'दशहरा का जमावड़ा किस तरह से शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ था ये सभी ने देखा. उद्धव ठाकरे शिवसेना के मुखिया थे और हैं.

Politics in Shivsena: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में पिछले कुछ महीनों से भारी उथल-पुथल चल रहा है. शिवसेना (Shivsena) के दो फाड़ हो गए. एक गुट राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का बन गया, दूसरा गुट वर्तमान में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) का है.

शनिवार (8 अक्टूबर) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने दोनों गुटों को बड़ा झटका दिया है. चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव निशान (Symbol) को फ्रीज कर दिया है. इन सबके बीच पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) का बड़ा बयान सामने आया है. 

शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि भारत में राजनीतिक भ्रष्टाचार डरावना है. शिवसेना कोई पार्टी नहीं एक परिवार है. राजनीतिक कारणों से उन्होंने (एकनाथ शिंदे) इसे अपनी मां को बेच दिया. किशोरी पेडनेकर ने आगे कहा कि हमारे बीच के नेता एकनाथ शिंदे हमें इस दहलीज पर ले आए, लोग उनसे नाराज हैं. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के बेटे उम्मीद से घिरे हुए थे, लेकिन आप बालासाहेब और उद्धव ठाकरे की चिंगारी को खत्म नहीं कर सकते.

शिवसेना नेता ने कहा कि सभी ने देखा दशहरा का जमावड़ा किस तरह से शिवसेना और उद्धव ठाकरे के साथ था. किशोरी पेडनेकर ने कहा कि उन्हें (उद्धव ठाकरे) अपने पिता का नाम लेने से कोई नहीं रोक सकता, वे शिवसेना के मुखिया थे और हैं.

दोनों गुट को सिंबल इस्तेमाल करने पर रोक

बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार (8 अक्टूबर) को अंतरिम फैसला देते हुए कहा कि अंधेरी ईस्ट के उपचुनाव में उद्धव ठाकरे गुट या शिंदे गुट में से कोई भी शिवसेना के तीर-कमान वाले निशान का इस्तेमाल नहीं करेगा.

चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से कहा कि वे उपचुनावों के लिए अधिसूचित फ्री सिंबल की लिस्ट से अलग-अलग चुनाव चिन्ह चुनें और दस तारीख तक बता दें. वहीं, चुनाव चिन्ह के मसले पर उद्धव ठाकरे गुट ने रविवार (9 अक्टूबर) को बैठक बुलाई थी. ऐसी भी अटकलें आईं कि ठाकरे चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. 

अंधेरी ईस्ट सीट पर उपचुनाव

दरअसल, चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल में छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव (By-Election) कराने की तारीख (Date) की घोषणा की थी, जिसमें अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट (Andheri East Assembly Seat) भी शामिल थी.

चुनाव आयोग के अनुसार, अंधेरी ईस्ट समेत बाकी राज्यों की सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे और नतीजे छह नवंबर को घोषित किए जाएगे. मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर से शिवसेना के रमेश लटके विधायक (MLA Ramesh Latke) थे. पिछली 12 मई को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था, जिसके बाद सीट खाली हो गई है.  

ये भी पढ़ें

जनसंख्या नियंत्रण पर क्यों मचा है घमासान? जानें RSS से कितना अलग है मोदी सरकार का रुख

America: अमेरिका ने भारत यात्रा को लेकर इस साल चार बार जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, सावधानी बरतने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget