एक्सप्लोरर

कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का निधन, प्रियांक खरगे ने जताया दुख

Former Karnataka CM SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व सीएम और कद्दावर कांग्रेस नेता रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार (10 दिसंबर)  सुबह उनके आवास पर निधन हो गया.

Former Karnataka CM SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व सीएम और कद्दावर कांग्रेस नेता रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार (10 दिसंबर)  सुबह उनके आवास पर निधन हो गया. उन्होंने मंगलवार को 2.45 बजे बेंगलुरु में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उन्होंने 11 अक्टूबर 1999 और 20 मई 2004 के बीच कर्नाटक के सीएम के रूप में कार्य किया. इसके अलावा वो 6 दिसंबर 2004 और 8 मार्च 2008 के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे.

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे. उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और प्रियांक खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

प्रियांक खरगे ने जताया दुख

प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, "श्री एसएम कृष्णा के निधन से गहरा दुख हुआ. एक मुख्यमंत्री और नेता के रूप में उन्होंने राज्य और राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरु के लिए उनके कॉर्पोरेट दृष्टिकोण ने उन्हें कई लोगों का प्रिय बना दिया. हम अभी भी बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करने के उनके दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं.  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा."

 

चंद्रबाबू नायडू ने भी जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर लिखा, " कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एसएम कृष्णा के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. हमारी मित्रता अपने-अपने राज्यों में निवेश आकर्षित करने में साझा की गई प्रतिस्पर्धी भावना से कहीं आगे है. वह एक सच्चे नेता थे जिन्होंने हमेशा अपने लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी. इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है."

1932 को हुआ था जन्म

सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को मद्दुर तालुका के सोमनहल्ली गांव में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक और स्नातक की शिक्षा मैसूर में प्राप्त की. उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज में अपनी कानून की पढ़ाई की. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मद्दुर से विधायक के रूप में की थी. 1962 में वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते. 1964 में उन्होंने विवाह किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget