एक्सप्लोरर

Karnataka: पूर्व जेडीएस लीडर की कलबुर्गी में हत्या, बीजेपी में होने वाले थे शामिल, प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान

Former JDS Leader Killed: जेडीएस के पूर्व नेता और बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे मल्लिकार्जुन मुथ्याल की कर्नाटक के कलबुर्गी में हत्या कर दी गई है.

Former JDS Leader Killed In Karnataka: जेडीएस के पूर्व नेता की कर्नाटक में हत्या कर दी गई. 64 साल के मल्लिकार्जुन मुथ्याल (Mallikarjun Muthyal) के प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान थे. हत्या के एक दिन पहले मुथ्याल ने एक कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) भी शामिल हुए थे. मुथ्याल कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से थे. वह कुछ दिनों बाद BJP में शामिल होने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक मुथ्याल का शव उसकी दुकान से मिला और नकदी गायब थी. पुलिस को इस मामले में डकैती का संकेत दिया है. हालांकि पुलिस ने अभी अन्य एंगल से इनकार नहीं किया है. मुथ्याल के बेटे वेंकटेश ने कहा, "मेरे पिता पहले हुई चोरी की घटना के बाद से ही दुकान में सोते थे. मुझे संदेह है कि यह चोरी का मामला हो सकता है. उन्होंने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और पैसे लूट लिए. दुकान के भीतर मौजूद दस्तावेजों को भी फाड़ दिया गया है."

मंगलवार को कर दी गई हत्या

मुथ्याल सेदम कोली कबालीगा समुदाय के कलबुर्गी तालुक के मानद अध्यक्ष भी थे. यह वोक्कालिगा, लिंगायत और कुरुबा समुदायों के बाद उत्तर कर्नाटक में चौथा सबसे शक्तिशाली समुदाय है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का मालिक थे. सोमवार की रात वह अपनी दुकान में सोए थे. मंगलवार की सुबह उनकी हत्या कर दी गई थी. उनके प्राइवेट पार्ट्स में चोटों के निशान पाए गए हैं. ऐसा लगता है कि उन पर पत्थरों से हमला किया गया था.

हो सकती है राजनीतिक हत्या

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कलबुर्गी की पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने बताया, “हम इस मामले पर काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि जल्द ही पता चल जाएगा कि किसने इस घटना को अंजाम दिया. हम उन सुरागों पर काम कर रहे हैं जो हमें मिले हैं.” उन्होंने इस बात की आशंका से इनकार किया कि यह एक राजनीतिक हत्या है. पंत ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक हत्या नहीं लगती, लेकिन हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.”

हाल ही में छोड़ी थी जेडीएस

मुथ्याल ने हाल ही में जेडीएस छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी को छोड़ने के बाद से बीजेपी के कार्यक्रमों में जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की तीन नामों की लिस्ट, वडगाम से दिया दूसरा हिंदू उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget