एक्सप्लोरर

NCP प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे दिग्गज सचिन तेंदुलकर

आज टीम इंडिया के लिजेंड और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एनसीपी प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार से उनके घर जाकर मुलाकात की.

हाल ही में टीम इंडिया के विश्वकप हीरो गौतम गंभीर ने राजनीति में उतरने का फैसला किया और देश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का दामन थाम लिया. देश में इस समय चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है ऐसे में कई सेलेब्रिटी एक दल से दूसरे दल में आ जा रहे हैं. वहीं कई अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. ऐसे में आज क्रिकेट के भगवान और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की भी एनसीपी नेता से मिलने की खबर आई है. खबर के मुताबिक आज टीम इंडिया के इस लिजेंड ने एनसीपी प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार से मुलाकात की. दरअसल सचिन आज एनसीपी के इस कद्दावर नेता से मिलने के लिए उनके घर पहुंते. हालांकि इसके अलावा और किसी भी तरह की खबर अभी नहीं मिल पाई है कि ये मुलाकात राजनीतिक है या फिर किसी और कारण से सचिन, शरद पवार से मिलने पहुंचे. दरअसल आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. जहां पर कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया है और ये दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे. औपचारिक तौर पर आखिरी अपडेट के मुताबिक 24 सीटों पर कांग्रेस जबकि 20 सीटों पर एनसीपी चुनाव लड़ेंगे. जबकि अपने हिस्से की दो-दो सीटें ये दोनों दल गठबंधन की छोटी पार्टियों को देंगी. आपको बता दें कि शरद पवार और सचिन तेंदुलकर के रिश्ते बहुत पुराने हैं, क्योंकि शरद पवार क्रिकेट जगत से भी लगातार जुड़े रहे हैं. वो साल 2010 से 2012 के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं. वहीं वो 2005 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget