एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- कोरोना एक प्राणी है, श्रीनिवास बीवी का तंज- फिर तो इसका आधार कार्ड भी होगा?

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उसे (कोरोना वायरस) भी जीने का अधिकार है. हम उसके पीछे लगे हुए हैं और वो बचने के लिए अपना रूप बदल रहा है.

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक बयान वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कोरोना वायरस को एक प्राणी बताया और कहा कि उसे भी जीने का अधिकार है. वो भी जीना चाहता है. त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तंज करते हुए कहा कि फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा?

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उत्तराखंड के पूर्व सीएम कह रहे हैं कि वो वायरस भी एक प्राणी है. हम भी एक प्राणी हैं. हम अपने आप को ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं. वो प्राणी भी जीना चाहता है. उसको भी जीने का अधिकार है. हम उसके पीछे लगे हुए हैं. वो बचने के लिए अपना रूप बदल रहा है. वो बहरूपिया हो गया है.

इस पर इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, "कोरोना एक प्राणी है". - पूर्व CM एवं BJP नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत. फिर तो इसका आधार कार्ड/राशन कार्ड भी होगा?” वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हास्यास्पद बयान. कोरोना वायरस को बताया एक प्राणी. वीडियो में वायरस की जीने की इच्छा पर दिया ज्ञान. रावत जी अब बस कोरोना का आधार कार्ड बनना बाकी है.”

उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7127 नए मामले सामने आये जबकि 122 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 271810 हो चुकी है.

इसमें कहा गया है कि ताजा मामलों में सर्वाधिक 2094 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिदवार में 1354, उधमसिंह नगर में 691, नैनीताल में 587, टिहरी गढवाल में 508, पौड़ी में 361, उत्तरकाशी में 317 और रूद्रप्रयाग में 304 नए मरीज सामने आए.

इसके अनुसार ताजा मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 4245 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रदेश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 78304 हैं जबकि 184207 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

कोरोना वाले डायलर ट्यून को दिल्ली HC ने बताया ‘परेशान करने वाला’, केंद्र सरकार से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget