एक्सप्लोरर

GST में बदलाव का देश पर क्या पड़ेगा असर? विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया जवाब

GST Council Meeting: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जीएसटी में बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त वाले भाषण का भी जिक्र किया.

केंद्र सरकार ने आम लोगों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी में कई बदलाव किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (3 सितंबर) को बताया कि कुछ सामान ऐसे भी हैं जिन्हें टैक्स फ्री कर दिया गया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण का भी जिक्र किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी जीएसटी रिफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी.

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने इसके जरिए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस की घोषणा को लागू करते हुए, जीएसटी काउंसिल ने आज अगली पीढ़ी के जीएसटी को अपनाने का फैसला किया है. यह फैसला भारत में चल रही परिवर्तन यात्रा पर बड़ा प्रभाव डालेगा. सरकार के जीवनयापन और व्यवसाय करने की सुगमता को बेहतर बनाने के प्रयासों पर भी बड़ा असर होगा. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई." 

जीएसटी को लेकर क्या बोले गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "ये सुधार एक परिवर्तनकारी कदम हैं, जो किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को राहत देंगे, साथ ही पूरे भारत में व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करते हैं. यह केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं, यह नागरिकों को सशक्त बनाने और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इस ऐतिहासिक और जरूरी कदम के लिए हार्दिक धन्यवाद."

जीएसटी में अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के स्लैब ही रहेंगे. इसके अलावा सभी स्लैब को हटा दिया गया है. नई जीएसटी 22 सितंबर से लागू हो जाएगी. जीएसटी में बदलाव के साथ-साथ दवाओं, रोजमर्रा के कुछ जरूरी सामान और शिक्षा से जुड़े सामान को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसमें दूध, पनीर, ब्रेड और छेना शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget