एक्सप्लोरर

COVID-19 Case: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के इन दो वेरिएंट ने दी दस्तक, 3 मामले आए सामने

COVID-19 Case Increase in Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर खबर आई है. महाराष्ट्र में पहली बार B.A.4 और B.A.5 ऑमिक्रोन वेरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं. 

COVID-19 Case Increase in Maharashtra: कोरोना महामारी (Corona Pendemic) ने पिछले दो सालों से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है, भारत में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave of Corona) ने बहुत लोगों को खोया है. इसके बाद सरकार के वैक्सीनेशन अभियान (Governments Vaccination) ने कोरोना संक्रमण को थाम के रखा. इसी बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर खबर आई है. महाराष्ट्र में पहली बार B.A.4 और B.A.5 ऑमिक्रोन वेरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं. 

बी. जे. मेडिकल कॉलेज पुणे के सहयोग से किए गए जेनेटिक सीक्वेंसिंग सर्वे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार B.A.4 वेरिएंट से संक्रमित 4 मरीज और B.A. 5 वेरिएंट से संक्रमित 3 मरीज मिले हैं. भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER) द्वारा आयोजित एक आनुवंशिक परीक्षण में कोरोना के इस नए संस्करण की पहचान की गई है और भारतीय जैविक डेटा केंद्र (IBDC) फरीदाबाद द्वारा इसकी पुष्टि की गई है.

इन 7 रोगियों का संक्षिप्त इतिहास निम्नलिखित है:

  • सभी मरीज पुणे शहर के हैं और 4 मई से 18 मई 2022 के बीच के हैं.
  • इन में से 4 पुरुष और 3 महिलाएं हैं.
  • इन में से 4 की उम्र 50 साल से ऊपर, 2 की उम्र 20 से 40 साल के बीच और एक की उम्र 10 साल से कम है.

CM उद्धव ठाकरे ने की मास्क पहनने की अपील
कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों के मास्क पहनने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में साप्ताहिक कोरोना संक्रमण की दर 1.59 फीसदी है और मुंबई और पुणे में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 52.79 फीसदी हो गई है. आसपास के इलाके जैसे ठाणे, रायगड, और पालघर जिलों में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा  हो रहा है. राज्य में फिलहाल केवल एक मरीज वेंटिलेटर पर है जबकि  18 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है.

बुधवार को सामने आए  470 नए मामले
राज्य में बुधवार को कोरोना के 470 नए मरीज मिले.जबकि मंगलवार को 338 मरीज मिले. बात अगर राज्य में टीकाकरण की करें तो अभी तक 18 साल से अधिक उम्र के 92.27 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है.

102 दिन बाद मुंबई में मिले सबसे ज्यादा मरीज
मुंबई सहित राज्य में कोरोना के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या  500 के आंकड़े को पार कर गई. गुरुवार को राज्य में कोरोना के 511 नए मरीज मिले, जिसमें अकेले मुंबई में 350 मरीज मिले. बता दें कि 102 दिन बाद मुंबई में कोरोना के नए मरीज मिले हैं. इससे पहले 12 जनवरी को कोरोना के 349 मरीज मिले थे. हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना के गंभीर मरीज और मौतों के मामले में कोई वृद्धि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ेंः

Delhi University में बोले अमित शाह, कहा- 'कश्मीर से 370 हटने के बाद किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं'

Terror Funding: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार, उम्र कैद तक की हो सकती है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget