एक्सप्लोरर

प्याज के दाम आसमान पर, मंत्री ने कहा - 'सब कुछ मेरे हाथ में नहीं'

देशभर के ज्यादातर हिस्सों में 60 से 80 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है. प्याज की आसमान छूती कीमत पर रामविलास पासवान से पूछा गया कि प्याज की कीमत आखिर कब तक कम होगी तो उन्होंने कहा कि उनके हाथ में सब कुछ नहीं है.

नई दिल्ली: प्याज की आसमान छूती कीमत से देशभर में लोग हलकान हैं. खुले बाजार में प्याज के दाम 80 रुपए प्रति किलो पार कर चुके हैं. लेकिन ऐसे में क्या देश की सरकार लाचार है? ये सवाल खड़ा हुआ है खाद्य और उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के एक बयान से.

आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रामविलास पासवान से पूछा गया कि प्याज की कीमत आखिर कब तक कम होगी तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि उनके हाथ में सब कुछ नहीं है, पासवान ने दावा तो किया कि सरकार ने कीमत नीचे लाने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन इसका जवाब नहीं दे पाए कि आख़िर कीमत कब कम होगी.

बफर स्टॉक में सड़ गए प्याज रामविलास पासवान ने एक बड़ा खुलासा भी किया की बफर स्टॉक में पड़ा करीब आधा प्याज सड़ गया है जिससे प्याज़ की आपूर्ति बाधित हुई है. पासवान के मुताबिक, सरकार के बफर स्टॉक में पड़े 57000 टन प्याज में से करीब आधा सड़ गया. इसके पीछे पासवान ने तर्क दिया कि राज्य सरकारों की तरफ से मांग नहीं आने के चलते बफर में रखा प्याज सड़ गया, सरकार ने इस साल अप्रैल में करीब 1.5 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया था जिसे कीमत बढ़ने पर इस्तेमाल करना था.

12 दिसंबर तक भारत पहुंचेगा मिस्र का प्याज उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने मिस्र से 6090 टन प्याज आयात करने का फैसला किया है लेकिन प्याज को भारत पहुंचने में अभी 15 दिन का वक्त और लग सकता है. मंत्रालय के मुताबिक प्याज की खेप 12 दिसम्बर से भारत पहुंचने लगेगी. मतलब साफ है कि प्याज के दाम नीचे आने में अभी कम से कम 15 दिन और लग सकता है.

कश्मीर के लिए सरकार के पास है बड़ा प्लान, विदेशी कंपनियां भी करेंगी निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget