एक्सप्लोरर

चारा घोटाला मामले में लालू दोषी करार, जेल में होगी नए साल की शुरुआत, कोर्ट के बाहर रोने लगे समर्थक

लालू यादव चारा घोटाला मामला LIVE: लालू के अलावा 15 अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है. अब लालू यादव को जेल जाना होगा. लालू की सजा पर बहस तीन जनवरी को होगी तब तक लालू को जेल में ही रहना होगा.

लालू यादव चारा घोटाला मामला LIVE: बिहार के सबसे चर्चित चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में रांची की विशेष अदालत ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दोषी करार दे दिया है. लालू के अलावा 15 अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है. अब लालू यादव को जेल भेज दिया गया है. लालू की सजा पर बहस तीन जनवरी को होगी तब तक लालू को जेल में ही रहना होगा. यनी साल 2018 की शुरुआत लालू यादव को जेल में करनी होगी. बता दें कि साल 2013 में चारा घोटाले से जुड़े एक मामले चाईंबासा केस में लालू को सजा मिली और अब वह जमानत पर बाहर थे. चारा घोटाले में लालू यादव पर कुल छह केस दर्ज हैं.

चारा घोटाला सुनवाई LIVE UPDATES:

      • लालू यादव के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ''बीजेपी पब्लिक पर्सेप्शन बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है.''
      • आगे लिखा गया है, ''झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी ज़िद पर खड़ा है. धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है.''चारा घोटाला मामले में लालू दोषी करार, जेल में होगी नए साल की शुरुआत, कोर्ट के बाहर रोने लगे समर्थक
 
    • अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के अलावा बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद और पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, हार्दिक चंद्र चौधरी, सरस्वती चंद्र और साधना सिंह को दोषमुक्त करार कर दिया.
    • इस मामले में दोषी ठहराये गए सभी 16 लोगों को हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है.
    • लालू यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. कोर्ट रूम के बाहर समर्थकों को भारी जमावड़ा लगा हुआ है. बाहर जबरदस्त अफरा-तफरी मची हुई है. परिसर में लालू के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं.
    • लालू यादव अभी भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं. थोड़ी देर बाद जेल ले जाया जाएगा. 
    • जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि आज एक अध्याय खत्म हो गया है.
    • लालू को अब कोर्ट से सीधे जेल ले जाया जाएगा. लालू सहित इस मामले में 15 और लोगों को दोषी करार दिया गया है. वहीं, 7 लोगों को बरी कर दिया गया है.
    • लालू यादव को अभी तीन जनवरी तक जेल में रहना होगा. लालू को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.  कोर्ट रुम के बाहर रो रहे हैं लालू यादव के समर्थक, लालू यादव को अब जेल जाना होगा.
    • पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा, ध्रुव भगत, सरस्वीत चंद्र, विद्यासागर बरी कर दिए गए हैं.
    • लालू ने कोर्ट में नाम बुलाने पर हाजिरी लगाई है.
    • जज शिवपाल सिंह कोर्ट रुम में पहुंच चुके हैं. किसी भी वक्त आ सकता है फैसला.
    • अभी लोक अदालत की कार्यवाही चल रही है. ऐसे में फैसला आने में अभी और समय लग सकता है.
    • आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने कहा है कि अभी कोर्ट की लड़ाई लड़ रहे हैं. कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. इस कोर्ट के फैसले से हम लालू जी को दोषी नहीं मानेंगे. उन्होंने कहा है कि ये फैसला निचली अदालत देगी. हमारे पास आगे अपील करने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का विकल्प है.
  • चारा घोटाला मामले में लालू दोषी करार, जेल में होगी नए साल की शुरुआत, कोर्ट के बाहर रोने लगे समर्थक
    • सभी की उपस्थिति दर्ज करने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने फैसला सुनाने के लिए सभी आरोपियों को दोपहर बाद तीन बजे फिर से पेश होने के निर्देश दिए.
    • एबीपी न्यूज़ ने ही सबसे पहले लालू यादव को बताया कि फैसला तीन बजे आएगा. लालू ने कहा है कि मैं पिछ़ड़ी जाति से हूं, इसलिए मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि एक ही मुर्गी को क्या नौ बार हलाल करेंगे. आज नहीं तो कल न्याय जरुर मिलेगा.
    • इस मामले में अब तीन बजे फैसला आएगा. पहले फैसला 11 बजे ही आने वाला था. 
    • लालू यादव और तेजस्वी यादव और पार्टी के बाकी नेता गेस्ट हाउस से निकल गए हैं. लालू ने कहा है कि मुझे न्याय पर विश्वास है. मेरे वकीलों ने जो सबूत पेश किए हैं मैं उनसे संतुष्ट हूं. मैं पूरे प्रदेश से अपील करता हूं कि सब शांति बनाए रखें. 
  • लालू यादव के वकील ने कहा है कि हमारा मजबूत पक्ष है. लालू के खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं है जिससे उन्हें सजा मिले. हमें 100 फीसदी विश्वास है कि लालू को बरी कर दिया जाएगा.
  • फैसले से पहले कोर्ट रूम के बाहर लालू समर्थकों का जमावड़ा लग गया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
  • लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि ये घोटाला 1977 का लेकिन लालू जी 1990 में मुख्यमंत्री बने थे. तेजस्वी ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2जी घोटाले और आदर्श स्कैम को लेकर बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश हुआ है.
tejashwi
  • फैसला सुनने के लिए लालू यादव अपने छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कल ही रांची पहुंच चुके हैं.
  • रांची जाने से पहले लालू ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है. 
चारा घोटाला सुनवाई का पल-पल का हाल जानने के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ पर IN DEPTH: क्या है चारा घोटाला और लालू पर क्या-क्या हैं आरोप? लालू यादव के वे 'मास्टर स्ट्रोक' जिसने पूरे देश को चौंकाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
'सोनिया गांधी शशि थरूर को...', ललित मोदी ने किया सनसनीखेज दावा, बताया 16 साल पुराना सीक्रेट!
'सोनिया गांधी शशि थरूर को...', ललित मोदी ने किया सनसनीखेज दावा, बताया 16 साल पुराना सीक्रेट!
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
आपकी इन गलतियों से जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी! जानिए किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान
आपकी इन गलतियों से जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी! जानिए किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान
Embed widget