एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: अरूण जेटली ने कहा- पाकिस्तान से निर्णायक लड़ाई जीतने के लिए सभी उपाय करेगा भारत

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जिस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में बैठे शख्स ने ली है उसपर कार्रवाई करने की बजाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत से सबूत की मांग कर रहे हैं.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक और अन्य उपायों का इस्तेमाल करेगा. वित्त मंत्री ने शुकवार को यह बात कही. पाकिस्तान को ‘दुष्ट देश’ करार देते हुए जेटली ने कहा कि वह पुलवामा हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि दोषियों ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि ‘‘पाक सरकार के मुखिया कहते हैं हमें कार्रवाई करने योग्य सबूत दीजिए. आपको कार्रवाई योग्य सबूत की जरूरत तब पड़ती जब इस अपराध को अंजाम देने वाले की कोई जानकारी नहीं होती, लेकिन आपके अपने देश में बैठा एक व्यक्ति इस हमले की जिम्मेदारी ले रहा है.’’

वित्त मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व इस मसले पर बाघ की सवारी कर रहा है और बाघ अपने सवार को कभी नहीं छोड़ता है. जेटली ने कहा, ‘‘भारत आज बहुत अधिक गुस्से में है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने जीवनकाल में, हमने लड़ाईयां देखी हैं, हमने मानवीय आपदाएं देखी हैं, हमने आतंकवादियों द्वारा प्रधानमंत्रियों की हत्यायें होते देखी हैं. लेकिन जिस तरह का गुस्सा दिख रहा है वह इस समय अप्रत्याशित है.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भारत अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगा, चाहे वे राजनयिक हों या अन्य.

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए, हमें इस तरीके से कार्य करना होगा कि यह लड़ाई निर्णायक रूप से हमारे द्वारा जीती जाए क्योंकि पाकिस्तान एक दुष्ट राज्य के रूप में हमारे पड़ोस में अपनी पारंपरिक भूमिका छोड़ने को तैयार नहीं है.’’ वैश्विक व्यापार सम्मेलन में बोलते हुए जेटली ने कहा, ‘‘यह एक हफ्ते की लड़ाई नहीं है. इसे विभिन्न रूपों में लड़ा जाना चाहिए.’’

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बारे में बातचीत करते हुए जेटली ने कहा कि अभी माहौल शत्रुतापूर्ण है और इसलिए देश को उनके साथ दोस्ताना या प्रतिस्पर्धी मैच खेलते नहीं देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर हम लोगों की भावनायें समझ सकते हैं.’’

यह भी पढ़ें-

केंद्र का राज्यों को निर्देश- कश्मीरी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाएं हर जरूरी कदम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पर बोले सचिन- भारत खेले और हराए देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget