एक्सप्लोरर

भारत के उत्तर-पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, गुजरात में 218 तो बंगाल में 39 की मौत

गुजरात में अबतक बाढ़ और बारिश से 218 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात का बनासकांठा पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है. बनासकांठा की वाव तहसील के तडाव गांव के 200 घरों में दो फुट से अधिक पानी भरा हुआ है. कई गांव वालों ने तो अपना बसेरा रोड पर ही डाला हुआ है.

नई दिल्ली: भारत के उत्तर-पूर्वोत्तर  हिस्सों में हुई बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश में कमी की वजह से नदियों का जलस्तर घट रहा है और स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी राज्य में बाढ़ की वजह से पांच लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 39 हो गई है. वहीं, गुजरात में अबतक बाढ़ और बारिश से 218 लोगों की मौत हो चुकी है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जम्मू, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है. देहरादून मौसम केंद्र की ओर से अगले 72 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है.

गुजरात: बनासकांठा में बाढ़ पर राजनीति तेज, BJP-कांग्रेस आमने सामने, स्मृति ने किया दौरा

पश्चिम बंगाल में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित

पश्चिम बंगाल में बाढ़ की वजह से पांच और लोगों की मौत के बाद मरनेवालों की संख्या 39 हो गई है. राज्य में बारिश में आई कमी की वजह से नदियों का जलस्तर घट रहा है. राज्य में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें से 106 ब्लॉकों के 27 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं. प्रशासन ने 311 राहत शिविर खोले हैं, जहां 47 हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं.

गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश

गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश की वजह से रेल यातायात अभी भी प्रभावित है. जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. आठ ट्रेने आंशिक रूप से रद्द हुई जबकि चार ट्रेनों के मार्ग बदले गए.

आज असम जाएंगे PM मोदी, बाढ़-बारिश की वजह से अबतक करीब 80 लोगों की मौत

गुजरात में अबतक 218 लोगों की मौत

गुजरात में अबतक बाढ़ और बारिश से 218 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात का बनासकांठा पूरी तरह बाढ़ में डूब गया है. बनासकांठा की वाव तहसील के तडाव गांव के 200 घरों में दो फुट से अधिक पानी भरा हुआ है. कई गांव वालों ने तो अपना बसेरा रोड पर ही डाला हुआ है. गांव के आस पास वालों ने मदद की है. पर यहां लोगों को अब भी सरकारी मदद का इंतजार है.

राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. यहां का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयानक

ओडिशा के जाजपुर और केंद्रपाडा जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी भयानक बनी हुई है. केंद्रपाडा जिले के पट्टामुंडई ब्लॉक के कई गांवो में अभी भी लोग निर्जन स्थानों पर फंसे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और राजस्थान में बाढ़ से मरनेवाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.

उत्तराखंड में कल दो की मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से भौरियाबंद में नैनीताल-अलमोड़ा राजमार्ग पर भूस्खलन से दो बाइकसवार की मौत हो गई. बारिश के बीच राज्य की राजधानी देहरादून में आकाश में बादल छाया रहा और यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में जयपुर, उदयपुर के दूरदराज इलाकों में भारी बारिश हुई और राज्य के कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई.

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की कई घटनाएं

लगातार बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के मेहार और सिरी में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया. कटरा, उधमपुर और रामबन में कल शाम से बारिश हो रही है, जबकि जम्मू शहर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई.

सीएम वसुंधरा राजे ने किया हवाई सर्वेक्षण

राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जालोर जिले का आज हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से मूसलाधार बारिश से प्रभावित जिलों में हुई क्षति को लेकर रिपोर्ट बनाने को कहा है ताकि केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए अंतरिम रिपोर्ट भेजी जा सके. हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे चला गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget