एक्सप्लोरर

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, लाल निशाने के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर

सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों को सोमवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की मदद से निचले इलाकों के लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है और इसके सोमवार तक इसके बढ़ कर 207 मीटर तक पहुंचने की संभावना है क्योकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शाम छह बजे आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. पूर्वी दिल्ली जिला ने एक आदेश में कहा है, ‘‘भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ रहा है और साथ ही हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना का जल स्तर कल सुबह 10 बजे तक 207 मीटर तक बढ़ सकता है, जिससे जान माल के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है.’’ सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों को सोमवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की मदद से निचले इलाकों के लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है. दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा ने रविवार को थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी छोड़ा. उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे आठ लाख 14 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया था. दिल्ली सरकार ने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समायोजित करने के लिए आस-पास के इलाकों में टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है. बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम को अधिकारियों की एक बैठक हुई. पिछले साल जुलाई में यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के पुराने पुल पर यातायात परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था. पिछले साल यमुना नदी में जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच गया था. भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में रोकी गई चारधाम यात्रा, 8 जिलों में स्कूल बंद, हिमाचल में 23 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget