एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीरः अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी ढेर, बंधक बनाए गए लड़के की हुई हत्या

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पांच आतंकवादियों को मार गिराया. इसमें बंधक बनाए गए 12 वर्षीय एक लड़के की हत्या करने वाले पाकिस्तानी मूल के दो आतंकवादी भी शामिल हैं. गुरुवार से अभी तक यहां सात आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान गुरुवार को शुरू हुआ था. सुरक्षा बलों को इस दौरान काफी सावधानी से काम लेना पड़ा क्योंकि आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों को बंधक बना लिया था. अधिकारियों ने बताया कि एक आम नागरिक को गुरुवार शाम बचा लिया गया था लेकिन एक अन्य बंधक 12 वर्षीय लड़के की आतंकवादियों ने हत्या कर दी.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी हाजिन मुठभेड़ में मारे गए. दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के तौर पर की गई है. वे पाकिस्तानी नागरिक थे.’ प्रवक्ता ने बताया कि एक बंधक अब्दुल हमीद को बृहस्पतिवार शाम को बचा लिया गया लेकिन दूसरे बंधक आतिफ अहमद को ‘बचाया नहीं जा सका और आतंकवादियों ने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी’.

इस बीच, शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान और वह किस संगठन के थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारी ने बताया कि वहीं उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में तलाश अभियान जारी है.

इससे पहले बारामूला जिले के कलंतरा में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए थे. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में शामिल आमिर रसूल सोपोर निवासी था और एक अन्य आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था.

EPFO ने किया दावाः 17 महीने में 76.48 लाख नए लोगों को मिली नौकरी

मतगणना में VVPAT की कितनी पर्चियों का मिलान किया जाए, चुनाव आयोग जल्द तय करेगा

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों पर मोदी सरकार का शिकंजा, यासीन मलिक के JKLF पर बैन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस, NCP महाराष्ट्र के लिये सीटों के बंटवारे की घोषणा शनिवार को करेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget