एक्सप्लोरर

चीन सीमा के करीब अक्टूबर में पहला युद्धाभ्यास करेगी भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर

हिमविजय नाम के इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और असम में अपने ऑपरेशन्स को परखना होगा. अक्टूबर के महीने में इस एक्सरसाइज की ट्रैनिंग और ऑपरेशन्स शुरू हो जाएंगे.

नई दिल्ली: भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर अक्टूबर के महीने में चीन सीमा के करीब अपना पहला युद्धभ्यास करने जा रही है. खास बात ये है कि 'हिमविजय' नाम की इस एक्सरसाइज के दौरान भारतीय सेना में बनाए गए 'इंटीग्रेटेड बैटेल ग्रुप' यानि आईबीजी का भी ट्रायल किया जायेगा. पश्चिम बंगाल के पानागढ़ स्थित माउंटन स्ट्राइक कोर, जिसे ब्रह्मास्त्र का नाम दिया गया है, खास तौर से चीन से लड़ने के लिए तैयार की गई है. सेना मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमविजय नाम की ये एक्सरसाइज एक महीने से ज्यादा चलेगी और इसका मुख्य उद्देश्य चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश और असम में अपने ऑपरेशन्स को परखना होगा. भारतीय सेना की ब्रह्मास्त्र कोर के अलावा इस एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना और रेलवे की मदद भी ली जायेगी.

सूत्रों ने बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की पहल पर जो इंटीग्रेटेड बैटेल ग्रुप्स जो बनाए जा रहे हैं उसमें इस माउंटर स्ट्राइक कोर की मुख्य भूमिका होगी. इस कोर में तीन ऐसे बैटेल ग्रुप बनाए गए हैं. ये बैटेल ग्रुप अमेरिका सेना की तर्ज पर काम करते हैं और हरेक ग्रुप में इंफेंट्री सैनिकों के साथ साथ आईसीवी यानि इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल, टैंक, तोप सहित हेलीकॉप्टर शामिल होंगे. चीन सीमा के करीब अक्टूबर में पहला युद्धाभ्यास करेगी भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर

ये बैटेल ग्रुप चीन सीमा के करीब तैनात रहेंगे और हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहेंगे. अभी तक सेना का तोपखाना, टैंक रेजीमेंट इत्यादि अलग-अलग यूनिट्स में काम करते हैं जिसके चलते इन्हें एक साथ मोबिलाइज करने में काफी वक्त लग जाता है. लेकिन आईबीजी एक रैपिड-यूनिट की तरह काम करते हैं जिन्हे बहुत तेजी से जंग के मैदान में दुश्मन के खिलाफ उतारा जा सकता है. हरेक आईबीजी का नेतृत्व एक ब्रिगेडियर या फिर एक मेजर-जनरल रैंक का अधिकारी करेगा. ये आईबीजी सीधे कोर कमांडर के अंतर्गत काम करेंगे (यानि सेना की एक फील्ड यूनिट, डिवीजन को खत्म कर दिया जायेगा. अभी तक कोर के नीचे तीन डिव यानि डिवीजन काम करती हैं और उसके नीचे तीन ब्रिगेड.

जानकारी के मुताबिक, हिमविजय में करीब करीब 15 हजार सैनिक हिस्सा लेंगे--एक आईबीजी में लगभग पांच हजार सैनिक हैं. इसके अलावा टैंक, आईवीसी, तोप, हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे. अक्टूबर के महीने में इस एक्सरसाइज की ट्रैनिंग और ऑपरेशन्स शुरू हो जाएंगे.

चीन सीमा के करीब अक्टूबर में पहला युद्धाभ्यास करेगी भारत की पहली माउंटन स्ट्राइक कोर

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने माउंटेन स्ट्राइक कोर (17वीं कोर) को मुख्य तौर से चीन से लड़ने के लिए तैयार किया है. अभी तक चीन सीमा पर सेना की तैनाती 'डिफेंसिव' थी यानि एक अपने इलाके और क्षेत्र की सुरक्षा करना था. लेकिन इस स्ट्राइक कोर का गठन युद्ध की परिस्थिति में दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करना है क्योंकि सेना की रणनीति अब डिफेंसिव की बजाए 'एग्रेसिव' हो गई है. सेना के रणनीतिकारों का मानना है कि डिवेंसिव होकर कोई भी युद्ध नहीं जीता जा सकता.

मंगलवार को ही सेना की पूर्वी कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने पानागढ़ का दौरा किया था और एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी पर विस्तार से चर्चा की थी. गौरतलब है कि 1962 के युद्ध में चीन की सीमा अरूणाचल प्रदेश को पार कर लगभग असम मे ंदाखिल हो गई थी. यही वजह है कि हिमविजय युद्धभ्यास को अरूणाचल प्रदेश से लेकर असम तक में अंजाम दिया जायेगा.

डोकलम विवाद के दौरान भी भारतीय सेना ने देखा कि चीन के सैनिक आईसीवी से मूवमेंट कर रहे थे. यही वजह है कि आईबीजी में पैदल सैनिक कम दिखाई पड़ेंगे. पैदल सैनिकों की बजाए सैनिकों की मूवमेंट आईसीवी में होगी ताकि वे तेजी से मूव कर सकें. इस तरह की युद्धनीति अमेरिकी सेना की है.

आपको बता दें कि आईबीजी ग्रुप का ट्रायल पाकिस्तानी सीमा पर किया जा चुका है. इसके तहत पाकिस्तान सीमा की रखवाली करने वाली नाइन (0) कोर और इलेवन (11) कोर में तीन तीन आईबीजी का गठन कर लिया गया है. नाइन कोर का हेडक्वार्टर हिमाचल प्रदेश के योल में है जिसका रखवाली क्षेत्र जम्मू से लेकर पठानकोट तक है. जबकि इलेवन कोर का मुख्यालय जालंधर में है और पठानकोट से लेकर राजस्थान सीमा तक पूरे पंजाब क्षेत्र की सुरक्षा करती है. सूत्रों की मानें तो हिमविजय एक्सरसाइज के दौरान आईबीजी का ट्रायल सफल रहता है तो इन्हें सेना में स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्रालय से इजाजत लेने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget