एक्सप्लोरर

Khargone Violence: खरगोन हिंसा में पहली मौत, लापता सद्दाम का शव इंदौर के हॉस्पिटल में मिला

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में उसका शव मिला है. खरगोन में जिस दिन हिंसा हुई उसके बाद से ही वह लापता था. सद्दाम की उम्र 28 साल बताई जा रही है.

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा में पहली मौत हुई है. मृतक का नाम इब्रिस उर्फ सद्दाम है. इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में उसका शव मिला है. खरगोन में जिस दिन हिंसा हुई उसके बाद से ही वह लापता था. सद्दाम की उम्र 28 साल बताई जा रही है.

वह अपने घर से आनंद नगर मस्जिद में नमाज और रोजेदारों के लिए इफ्तार देने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा. परिवार वाले 4 दिन तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. परिवार वालों ने फिर 14 तारीख को थाने में लापता की रिपोर्ट दर्ज कराई.

सद्दाम के परिवार वाले लगतार उसे थाने, जेल में तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराख नहीं मिला. परिवार वाले इतने हताश हो गए कि उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी और सीधा खरगोन पोस्टमार्टम रूम में जाकर पूछताछ कर उसे ढूंढने लगे,  लेकिन यहां भी सद्दाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. परिवारवालों ने पूछा कि सद्दाम जिंदा है या मर गया ये तो बता दो. सद्दाम की मां ने बताया कि उसकी बीवी और 2 महीने की छोटी बच्ची है. हम बहुत परेशान हैं. 17 अप्रैल की रात पुलिस सूचना पर परिजन इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसकी लाश मिली. 

21 लोगों के खिलाफ दर्ज है केस 

वहीं, इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ तालाब चौक मस्जिद के पास संजय नगर इलाके में मामला दर्ज किया गया, जहां पहले रामनवमी के जुलूस पर हमला किया गया था. 

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दंगाइयों के हाथों में पत्थर, पेट्रोल बम, रॉड और अन्य उपयोगी हथियार थे. उन्होंने न केवल जुलूस पर हमला किया बल्कि आग लगा दी और लूट लिया. बाद में अन्य शिकायतकर्ताओं के आधार पर कई और प्राथमिकी दर्ज की गई. अब तक 44 प्राथमिकी दर्ज की गई और 148 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक क्या हुआ, 2 दिनों में कहां तक पहुंची कार्रवाई, कितने आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

लखीमपुर खीरी: बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की SUV ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget