एक्सप्लोरर

Terrorist Attack in Srinagar: श्रीनगर में स्कूल पर आतंकी हमला, दो शिक्षकों की गोली मारकर की हत्या

Terrorist Attack in Srinagar: श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें से एक महिला प्रिंसिपल सतिंदर कौर हैं और दूसरे शिक्षक का नाम दीपक चांद है.

Terrorist Attack in Srinagar: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने आज एक स्कूल पर हमला कर दिया. इस दौरान आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें से एक महिला प्रिंसिपल सतिंदर कौर हैं और दूसरे शिक्षक का नाम दीपक चांद है.

शिक्षकों को आतंकियों ने करीब से सिर में गोली मारी- सूत्र

बताया जा रहा है कि ये एक टारगेटिंग किलिंग है. आतंकियों ने जहां हमला किया है, वह एक हाई सेकेंड्री स्कूल है. यहां ये दोनों शिक्षक आए हुए थे. सूत्रों ने बताया है कि दोनों शिक्षकों को आतंकियों ने करीब से सिर में गोली मारी है. स्कूल पर हमला करने वाले आतंकियों की संख्या 2 से 3 तीन थी.

हमला करने के बाद भागे आतंकी- सूत्र

कहा जा रहा है कि हमला करने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है. साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है.

घाटी में आम नागरिकों पर हमले की ये सातवीं घटना

घाटी में आम नागरिकों पर हमले की ये सातवीं घटना है. मंगलवार को आतंकियों ने एक घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर हमला किया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. आतंकियों ने कश्मीरी पंडित और मशहूर फार्मेसी बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू की हत्या कर दी थी.

वहीं, एक अन्य आतंकी हमले में बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले वीरंजन पासवान की भी मौत हो गई थी. जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वादे सैदपुर गांव निवासी 56 साल के वीरंजन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वीरंजन पिछले ढाई साल से श्रीनगर में रहकर गोलगप्पे बेचने का काम करता था और उससे होने वाली आमदनी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: प्रियंका गांधी बोलीं- पीड़ितों को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए, इस्तीफा दें गृहराज्य मंत्री

20 years of Modi: राजनीति में आज पीएम मोदी के 20 साल पूरे, अमित शाह बोले- असंभव को संभव करके दिखाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget