एक्सप्लोरर

West Bengal Panchayat Office Firing: बंगाल के पंचायत दफ्तर में नकाबपोश हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, टेबल के नीचे छिपकर बचे मुखिया, आखिर क्या है माजरा?

West Bengal Firing: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक ग्राम पंचायत कार्यालय में गोलीबारी हुई है. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. हमलावर बाइक से आए थे और फायरिंग के बाद फरार हो गए.

Firing In Panchayat Office: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में हिंसा नहीं थम रही है. मुर्शिदाबाद के बाद अब हावड़ा जिले में भी फायरिंग हुई है. गुरुवार (2 मई) को हावड़ा जिले के बांकड़ा में एक ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर गोलीबारी हुई.

जब फायरिंग हुई तब पंचायत प्रधान (मुखिया) दफ्तर में ही मौजूद थे. अपनी जान बचाने के लिए वह टेबल के नीचे छिप गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकाबपोश हमलावरों ने अचानक ग्राम पंचायत दफ्तर में फायरिंग की. हालांकि वे कौन थे और क्यों फायरिंग की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या कहना है पुलिस का?

हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साउथ डिविजन के डिप्टी कमिश्नर विश्वजीत महतो ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा, "तीन से चार की संख्या में हमलावर आए थे जिन्होंने फायरिंग की है. दो लोग घायल हुए हैं. हावड़ा के बांकड़ा इलाके के डोमजूर में ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर फायरिंग हुई है. उस समय पंचायत प्रधान दफ्तर के अंदर ही मौजूद थे. अपनी जान बचाने के लिए वह टेबल के नीचे छुप गए थे जिसकी वजह से वह बचे हैं."

विश्वजीत महतो ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है और फायरिंग करने वाले कहां से आए थे और किधर गए, इस बारे में पड़ताल शुरू कर दी गई है. 

सूत्रों ने बताया है कि हमलावर बाइक से आए थे और फायरिंग के बाद बाइक से ही फरार हुए हैं. उनकी तलाश तेज कर दी गई है. फायरिंग की इस घटना के बाद कर्मचारी और आसपास के लोग दहशत में हैं. लोगों के बीच शांति व्यवस्था का विश्वास बहाल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की तैनाती की गई है और रूट मार्च हुआ है.

हिंसा पर नाराजगी जता चुका है हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भी चुनाव के समय लगातार गोलीबारी और बमबारी की घटनाएं हो रही हैं. इसे लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट नाराजगी जता चुका है. कोर्ट ने कहा था कि अगर इसी तरह से हिंसा जारी रही तो चुनाव आयोग को निर्देश देंगे कि मुर्शिदाबाद में चुनाव टाल दिए जाएं. अब हावड़ा जिले में भी ऐसी ही घटनाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: क्या बदरुद्दीन और रकीबुल ने पाकिस्तान में अदा की ईद की नमाज? हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों किया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget