कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में लगी भयानक आग, आग को बुझाने का काम जारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में बीती रात भयानक आग लग गई. ये आग रात दस बजे लगी थी. करीब आठ घंटे हो गए लेकिन अभी भी आग बुझाने का काम चल रहा है. हालांकि आग किस वजह से लगी है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.
आग लगने से बहु-मंजिली इमारत के कई गोदाम जलकर खाक हो गये, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गयी.
Burrabazar fire UPDATE: 30 fire engines continue to be at the spot, fire under control but not completely doused #Kolkata pic.twitter.com/qxxiHD6g7y
— ANI (@ANI_news) February 28, 2017
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बागड़ी बाजार के निकट रात के करीब दस बजे आग लगी और दमकल की 30 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया.
अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इमारत के भीतर फंसे लोगों को निकाल लिया गया है. साथ ही आस पास के भवनों को भी खाली करा लिया गया है.





















