एक्सप्लोरर

बीती रात दिल्ली के टिकरी इलाके में लगी आग, कूलिंग के काम में अभी भी मौके पर 20 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद

रविवार को लगी आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां सुबह से लगी हुई है. वहीं इस कार्य में 100 दमकल कर्मी लगे हुए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली के टिकरी इलाके की पीवीसी मार्केट में रात करीब 8:30 बजे से आग लगी हुई है जो अभी तक पूरी तरह से कूल डाउन नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि टिकरी की जिस पीवीसी मार्किट में यह आग लगी है वह तकरीबन 20 एकड़ में फैली हुई है. इस मार्किट में प्लास्टिक का कबाड़ बड़ी तादाद में था जिसमें आग लगने से बाद तेजी से चारो ओर फैल गई. 

मौके पर रात में ही फायर ब्रिगेड की तकरीबन 35 गाड़िया पुहंची थी. जिसके बाद से आग बुझाने के लिए अभी तक लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है. बता दें कि सुबह से मौके पर 20 से ज़्यादा गाड़ियां मौजूद हैं. तेज़ हवा होने की वजह से आग की लपटें कुछ-कुछ देर में उठ रही हैं. धुआं काफी ज़्यादा है जिसकी वजह से इलाके में धुंध पसर गया है.

टिकरी पीवीसी मार्किट में लगी आग को लेकर मौके पर मौजूद डिप्टी फायर ऑफिसर डॉक्टर संजय तोमर ने बताया कि हवा तेज़ चल रही है जिस वजह से आग को पूरी तरह से बुझाने में वक़्त लग रहा है. हालांकि, आग अब आगे नहीं बढ़ेगी लेकिन कब तक यह कूलिंग आपरेशन चलेगा यह कहना अभी मुश्किल है. उन्होंने बताया कि इस कार्य में 100 दमकल कर्मी लगे हुए हैं और सुबह से तकरीबन 21 गाड़ियां कूलिंग में लगी हुई है.

इलाके के लोगों का कहना है कि रात से लगी आग अभी तक बुझी नहीं है. स्थानीय लोगों ने कहा कि रात से ही आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हवा काफी तेजी से चल रही है जिसकी वजह से आग बार-बार आगे बढ़ रही थी. आग के कारण धुंआ इलाके में फैल चुका है इस कारण सांस लेने में भी दिक़्क़त हो रही है.

अमेरिका और कनाडा में पड़ रही है झुलसाने वाली गर्मी, लोगों का जीना हुआ दूभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget