एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बच्चों की मौत से विवाद में आए बीआरडी कॉलेज में लगी आग, विपक्ष ने बताया साजिश

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पिछले साल अगस्त में 24 घंटे के अंदर कम से कम 30 बच्चों की मौत की घटना के बाद सुर्खियों में आया था

गोरखपुर: ऑक्सीजन की कमी से बच्चोें की मौत के बाद विवाद में आए बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के एक हिस्से में सोमवार आग लग गयी. इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है. समाजवादी पार्टी (एसपी) ने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जतायी है. पार्टी ने कहा कि कहीं यह आग आक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत से संबंधित फाइलों को रिकॉर्ड से हटाने के लिए तो नहीं लगाई गई.

फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य कार्यालय और उससे सटे रिकार्ड रूम में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से कई दस्तावेज नष्ट हो गए. दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं लग सका है. इस बीच जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने एडीएम सिटी रजनीश चन्द्र को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.

मेडिकल कालेज के एक डॉक्टर ने बताया, 'आग से आक्सीजन मामले के महत्वपूर्ण कागजात नष्ट हो गये हैं. यह कागज प्रधानाचार्य के कार्यालय में रखे थे.' घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) गणेश शाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है. लेकिन आग लगने की मुख्य वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी के सिंह ने बताया कि 'मेरी अध्यक्षता में इस आग के कारणों की जांच की जाएगी. आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया था.’बता दें कि गोरखपुर मेडिकल कालेज पिछले साल अगस्त में 24 घंटे के अंदर कम से कम 30 बच्चों की मौत की घटना के बाद सुर्खियों में आया था. आरोप है कि ये मौतें ऑक्सीजन सप्लायर को बकाया भुगतान ना किये जाने के चलते आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई थीं.

इस बीच, एसपी के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने मेडिकल कालेज में आग लगने की घटना को संदेहास्पद करार देते हुए आशंका जतायी कि कहीं यह आग आक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत से संबंधित फाइलों को रिकॉर्ड से हटाने के लिए तो नहीं लगाई गई.

यादव का आरोप है कि आग लगने के तत्काल बाद ही संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई मगर वे सभी देरी से पहुंचे. यह जांच का विषय है. आग केवल फाइलों में ही क्यों लगी और फाइल जलने के बाद ही तुरंत आग पर काबू पा लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget