मुम्बई के दादर इलाके में लगी भीषण आग, एक बच्ची की जान गई
बताया जा रहा है कि घर वाले शादी में गए हुए थे और लड़की घर बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाई और इस आग में उसकी मौत हो गई.

नई दिल्लीः मुम्बई के दादर इलाके में आज भीषण आग लग गई. दादर स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी में लगी आग में एक नाबालिग बच्ची की जान चली गई है. लड़की का नाम श्रावणी चव्हाण बताया जा रहा है.
आग लगने का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है और मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाडियां मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है. हादसे वाली जगह से केरोसीन का एक प्लास्टिक का कैन भी मिला है.
Mumbai: The girl who died in a fire at a building at Dadar Police Station Compound, Dadar (West), is 15-year-old, not 10 as reported earlier. #Maharashtra https://t.co/ZBOeuWYZe9
— ANI (@ANI) May 12, 2019
दादर की एक इमारत में लगी आग में जिस बच्ची की जान गई है उसकी आयु 15 साल बताई जा रही है. आग और फिलहाल काबू पा लिया गया है. बताया जा रहा है घर अंदर से बंद था और घर वाले शादी में गए थे. आग की जानकारी मिलते ही घर वाले घटना स्थल पर पहुंच गए. मौके से जानकरी मिली है कि 15 साल की एक बच्ची जो घर में फंस गई थी और घर बंद होने के कारण बाहर नहीं निकल पाई.
AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया
लोकसभा चुनाव LIVE: दोपहर 3 बजे तक 46.52% वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 63.09% मतदान दर्ज
दिल्ली में प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ डाला वोट- कहा, 'स्पष्ट है कि BJP जा रही है'
PM मोदी बोले- 'क्या आतंकवादियों को मारने के लिए सेना को चुनाव आयोग से परमिशन चाहिए'























