एक्सप्लोरर
दिल्ली: लोकनायक भवन में लगी आग, इनकम टैक्स, ईडी के दफ्तर इसी इमारत में
लोकनायक भवन में प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स विभाग का दफ्तर है. फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के लोकनायक भवन की चौथी मंजिल में आग लगी है. लोकनायक भवन में प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स विभाग का दफ्तर है. फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
#WATCH: Fire fighting ops underway at Delhi's Lok Nayak Bhawan. pic.twitter.com/wnHXBbX3tf
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
जानकारी के मुताबिक आग चौथी मंजिल से होती हुई पांचवीं तक पहुंच गयी. आधिकारिक तौर पर आग के कारणों का कोई पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी.
एतिहातन पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है. नौ मंजिला लोकनायक भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं.
और पढ़ें















