एक्सप्लोरर

हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान पर Amazon की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज 

दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एमेजन की हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब इस मामले में नोएडा के एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अमेजन पर एफआईआर दर्ज कराया है.

नोएडा: दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी एमेजन की हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब इस मामले में नोएडा के एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अमेजन पर एफआईआर दर्ज कराया है. बता दें कि ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र वाले टॉयलेट सीट, जूते और अन्य सामान बिक रहे थे. इसे लेकर भारतीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अमेजन की आलोचना की.

नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया, "विकास मिश्रा नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है." एफआईआर में कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के प्रबंधकों ने अपनी वेबसाइट पर कुछ बाथरूम की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करते हुए उनकी तस्वीरें गलत जगह पर लगाई गई हैं. उन्होंने बताया कि इस बाबत कंपनी के खिलाफ धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

क्या कहा बाबा रामदेव ने बाबा रामदेव ने एमेजन विवाद पर कहा है कि क्या एमेजन इस्लाम और ईसाइयत के पवित्र चित्रों को इस रूप में प्रस्तुत करने उनका अपमान करने का दुस्साहस कर सकता है? बाबा रामदेव ने कहा कि हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों.

एमेजन का जवाब एमेजन के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा है कि सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए. जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कारवाई का सामना करना पड़ सकता है. उन विक्रेताओं को एमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है. प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एमेजन की हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के लिए आलोचना हो रही है. पहले हुए विरोध के बाद एमेजन ने इस तरह की सामग्री की बिक्री रोक दी थी लेकिन अब उसने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म से ऐसा करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- सिद्धू बोले- कैप्टन राज में धर्म ग्रंथों के अपमान पर इंसाफ नहीं मिला तो दूंगा इस्तीफा BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने नहीं दिया किसी सवाल का जवाब, राहुल गांधी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget