एक्सप्लोरर

FIR on Kalicharan Maharaj: कालीचरण महाराज की मुश्किलें और बढ़ीं, भड़काऊ भाषण देने के मामले में अब पुणे में भी केस दर्ज

Case Registered on Kalicharan Maharaj: खुद को संत बताने वाले कालीचरण महाराज की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. कालीचरण महाराज के खिलाफ अब पुणे में भी भड़काऊ भाषण देने की वजह से मामला दर्ज किया गया है.

Kalicharan Maharaj Hate Speech: खुद को संत बताने वाले कालीचरण महाराज की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. कालीचरण महाराज के खिलाफ अब पुणे में भी भड़काऊ भाषण देने की वजह से मामला दर्ज किया गया है. 19 दिसंबर को पुणे के नातू बाग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कालीचरण महाराज और बाकी वक्ताओं ने भाषण दिए थे.  इन भाषणों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद पुणे पुलिस ने इस कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए कालीचरण महाराज के साथ मिलिंद एकबोटे, नंदकुमार एकबोटे, मोहन शेटे और दीपक नागपुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दीपक नागपुरे पुणे नगर निगम की बीजेपी पार्षद मंजुषा नागपुरे के पति हैं.

 वहीं मिलिंद एकबोटे के खिलाफ इससे पहले भी भीमा कोरेगांव में हुए हिंसाचार समेत कई मामले दर्ज हैं. कालीचरण महाराज के महात्मा गांधी के ऊपर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज हुआ है. उसके बाद अब पुणे पुलिस ने भी कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: Covid Omicron Cases: मुंबई 70%, दिल्ली में 50% बढ़े कोरोना केस, जानें देशभर में ओमिक्रोन का हाल

गौरतलब है कि खुद को कालीपुत्र बताने वाले कालीचरण ने रायपुर धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपशब्द कहे थे. इसको लेकर 26 दिसंबर की रात कांग्रेस ने थाने शिकायत दर्ज कराई थी और टीकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ धारा 294 और 505 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. इसके बाद 27 दिसंबर देर रात कालीचरण ने अपने यूट्यूब चैनल में 8 मिनट 51 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था. 

वीडियो में कालीचरण ने कहा था कि उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं कि उसने गांधी के लिए अपशब्द कहे. बल्कि एक बार फिर कालीचरण ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आरोप लगाए हैं. उसने सरदार पटेल के बजाय नेहरू को प्रधामंत्री बनने पर सवाल उठाया है. इतना ही नहीं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं वंशवाद का जनक बोला गया है.

UP Election 2022: क्या बीजेपी यूपी चुनाव टालने का षडयंत्र कर रही है? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget