एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और उसे हथिया लिया.

नई दिल्लीः पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी फरहीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इन दोनों के खिलाफ FIR प्रभाकर की पूर्व पत्नी लंदन में रहने वाली संध्या प्रभाकर ने दर्ज कराई है. मालवीय नगर थान में दर्ज कराई गई इस एफआईआर में संध्या ने प्रभाकर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कुछ राजनेताओं की सहायता से दक्षिण दिल्ली स्थित उनके फ्लैट को बेच दिया.

संध्या ने जब पती-पत्नी से इस मामले में संपर्क करना चाहा तो इस जोड़ी ने संध्या को इसके भयंकर परिणाम भुगतने की बात कही. उन्होंने आरोप लगाया है कि फरहीन ने उनसे फ्लैट लौटाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की थी.

संध्या ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420/468/471/120-बी-34 के तहत प्रभाकर पर फरहीन और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले यह पारिवारिक मुद्दा लग रहा था लेकिन जांच के बाद खुली परतों से पता चला कि फरहीन की उस संपत्ति पर नजरें हैं.

अभिनेत्री रह चुकी हैं फरहीन

पेशे से अभिनेत्री रह चुकी फरहीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल और कन्नड़ फिल्मों से की थी. बाद में वह मुंबई आ गईं. कुछ हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और प्रभाकर से शादी कर ली.

एफआईआर 17 अक्टूबर को दर्ज कराई गई, लेकिन असल प्रकरण एक अक्टूबर का है. संध्या की प्रभाकर और फरहीन के खिलाफ एफआईआर दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारी के आदेश पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई.

अपनी एफआईआर में संध्या ने कहा है कि सर्वप्रिया विहार में 7/18 बिल्डिंग में दूसरी मंजिला फ्लैट उनके दूसरे पति दिवगंत लक्ष्मी चंद पंडित ने खरीदा था. 1995 में खरीदे गए इस फ्लैट के सभी कागजात लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर हैं.

संध्या ने मनोज प्रभाकर पर लगाए आरोप

संध्या इस फ्लैट में 2006 तक रहीं. इसके बाद इसमें उनके भाई ने निवास किया. भाई के बाद उनका एक दोस्त अगस्त 2018 तक इस फ्लैट में रहा. इसके बाद उनका परिवार इस फ्लैट को कभी-कभार उपयोग में लेता था.

संध्या ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2019 में उन्हें अपने भाई से पता चला कि मनोज प्रभाकर के गुंडों ने फ्लैट का ताला तोड़ा और उसे हथिया लिया. दिलचस्प बात यह है कि मनोज और उनकी पत्नी फरहीन अपने दो बेटों के साथ इसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं.

पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है और प्रभाकर तथा उनकी पत्नी के बयान रिकार्ड किए जाएंगे. आईएएनएस ने प्रभाकर से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार शाम तक उनसे संपर्क नहीं किया जा सका.

रामदेव बोले- मोदी-अमित शाह का देश में कोई विकल्प नहीं, जैसा नेतृत्व चाहिए वैसा मिल रहा है

कमलेश तिवारी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ ? देखिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget