एक्सप्लोरर

Imran Pratapgarhi: इमरान प्रतापगढ़ी पर मामला दर्ज! भड़काऊ गाने का वीडियो पोस्ट करने पर FIR

Imran Pratapgarhi: किशन नंदा की ओर से दर्ज की कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि इस तरह के वीडियो को फैलाने से दस या अधिक लोगों के समूह को हिंसा का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

Imran Pratapgarhi: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पर गुजरात के जामनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बैकग्राउंड में कथित रूप से भड़काऊ गीत वाला एक संपादित वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार (4 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी और बताया कि प्रतापगढ़ी इस विवाह समारोह में शामिल हुए थे.

स्थानीय कांग्रेस नेता अल्ताफ खफी और कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ट्रस्ट के साथ-साथ प्रतापगढ़ी पर धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

वीडियो क्लिप में प्रतापगढ़ी हाथ लहराते हुए चल रहे 
पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने कहा, ‘‘कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर 29 दिसंबर को आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह के संदर्भ में ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद जामनगर निवासी के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.’’ इस 46 सेकंड की वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि जब प्रतापगढ़ी अपने हाथ लहराते हुए चल रहे हैं तो उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं और बैकग्राउंड एक गाना चल रहा था. इस गाने के बारे में प्राथमिकी में कहा गया है कि इसमें ऐसे गीत का इस्तेमाल किया गया जो भड़काऊ, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. एसपी ने कहा कि वीडियो में आवाज संभवत: प्रतापगढ़ी की है.

'हिंसा का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा'
किशन नंदा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि इस तरह के वीडियो को फैलाने से दस या अधिक लोगों के समूह को हिंसा का सहारा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 57 के तहत एक अपराध है. यह मामला शुक्रवार को जामनगर ए-डिवीजन पुलिस थाने में दर्ज किया गया. डेलू ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने के तीन दिन बाद दो जनवरी को प्रतापगढ़ी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर ‘एक्स’ के उपयोगकर्ताओं ने तीखी टिप्पणियां की हैं.

ये भी पढ़ें: ‘चिंता की बात नहीं लेकिन...’, चीन में फैले hMPV वायरस के खतरे को लेकर बोली केरल सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget