एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री अरुण जेटली को किडनी से जुड़ी बीमारी, ट्वीट कर दी जानकारी

केन्द्र में 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही जेटली का बड़ा आपरेशन हुआ था. सूत्रों का मानना है कि मौजूदा अस्वस्थता उसी से जुड़ी हो सकती है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली किडनी से जुड़ी बीमारी के कारण बीमार हैं. इलाज के लिये जल्द ही उनका ऑपरेशन हो सकता है. अस्वस्थता के चलते अगले सप्ताह होने वाली उनकी लंदन यात्रा को भी निरस्त कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने ट्विटर पर खउद इसकी जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ''मेरा किडनी से जुड़ी बीमारी और कुछ इंफेक्शन के लिए इलाज चल रहा है. इसलिए मैं वर्तमान में घर पर सुरक्षित वातावरण से काम कर रहा हूं. मेरे आगे का इलाज के बारे डॉक्टर निर्धारित करेंगे.''

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री की इस समय स्वास्थ्य जांच चल रही है. डाक्टरों ने अब तक जो संकेत दिये हैं उसके मुताबिक जेटली किडनी से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं. जेटली अभी तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है लेकिन उन्हें इंफेक्शन से बचाव के लिए सार्वजनिक बैठकों में जाने से मना किया गया है.

जेटली सोमवार से कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं. राज्यसभा के लिये दोबारा चुने जाने के बाद उन्होंने अभी तक संसद सदस्य की शपथ भी नहीं ली है. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका पिछला कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो चुका है. जेटली को उत्तर प्रदेश से पुन: राज्यसभा सदस्य चुना गया है.

हाल ही में राज्यसभा की 58 सीट के लिये हुये चुनाव में से 53 सदस्यों ने पिछले दो दिन में सदस्यता की शपथ ले ली है. शपथ नहीं लेने वाले पांच सदस्यों में जेटली भी शामिल हैं. अस्वस्थता के चलते जेटली को विदेशी दौरों के साथ साथ कई सार्वजिनक कार्यक्रमों को भी निरस्त करना पड़ा है. अगले सप्ताह लंदन की उनकी यात्रा को भी निरस्त कर दिया गया है. उन्हें 10वीं ब्रिटेन-भारत आर्थिक एवं वित्तीय बातचीत में भाग लेने अगले सप्ताह लंदन जाना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget